मासूम से दुष्कर्म पर उग्र विरोध :मंडीदीप से भोपाल तक जाम, रायसेन पूरी तरह रहा बंद, आरोपी अब भी फरार

6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना के विरोध में मंडीदीप में सोमवार को लोगों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कई किलोमीटर लंबा चक्काजाम कर दिया। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो दिन की मोहलत दी है।
Follow on Google News
मंडीदीप से भोपाल तक जाम, रायसेन पूरी तरह रहा बंद, आरोपी अब भी फरार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रायसेन। जिले के मंडीदीप में 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की घटना ने लोगों में तीव्र आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना के चौथे दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सोमवार को हजारों लोग सड़क पर उतर आए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मंडीदीप से भोपाल की ओर 14 किलोमीटर और औबेदुल्लागंज की ओर 7 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया, जिससे वाहनों की आवाजाही घंटों तक बाधित रही।

    पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

    प्रदर्शनकारियों ने दोपहर 12 बजे से रास्ता जाम कर दिया। लगातार चेतावनी के बावजूद जब भीड़ नहीं हटी, तो दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाने की कोशिश की। इसके बाद सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने ASP कमलेश कुमार खरपूसे को ज्ञापन सौंपा और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय दिया। आश्वासन मिलने के बाद शाम 3:30 बजे जाम खुलना शुरू हुआ और धीरे-धीरे ट्रैफिक सामान्य हुआ।

    जिले में रहा बंद, कई जगह प्रदर्शन

    घटना के विरोध में रायसेन, औबेदुल्लागंज, चिकलोद, गौहरगंज, मंडीदीप सहित कई क्षेत्रों में बाजार बंद रहे। औबेदुल्लागंज में सोमवार को युवा संगठनों और विद्यार्थियों ने रैली और जाम लगाकर विरोध दर्ज कराया। कई जगह स्कूली छात्र सड़क पर बैठ गए और न्याय की मांग की।

    प्रशासनिक स्थिति और पुलिस बल तैनात

    स्थिति को नियंत्रित रखने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए 50–60 पुलिसकर्मी, ASP, SDM, तहसीलदार और आसपास के थानों का बल मौके पर तैनात रहा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी एहतियातन खड़ी रखी गईं।

    केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल में जाकर जाना हाल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा और पूरे मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कराई जाएगी।

    Uploaded media

    रायसेन में भी गुस्से की लहर, सौंपा ज्ञापन

    जिले के पांजरा गांव में हुई इस घटना के विरोध में रायसेन में सोमवार को हिंदू समाज और युवाओं ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया। राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की।

    प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो सामूहिक आंदोलन और उग्र प्रदर्शन किए जाएंगे। लोगों का कहना है कि यह अपराध सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि पूरे समाज को झकझोरता है और ऐसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई जरूरी है।

    मासूम को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया आरोपी

    बता दें कि 21 नवंबर की शाम पीड़िता घर के बाहर खेल रही थी। तभी आरोपी 23 वर्षीय सलमान उसे चॉकलेट दिलाने के बहाने जंगल में ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया। बच्ची को रोते हुए जंगल में घायल अवस्था में पाया गया। उसे भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत में सुधार है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है, लेकिन घटना के 85 घंटे बाद भी वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts