PlayBreaking News

इंदौर में अनोखा मामला : डॉग को लाओ थाने, उसका मेडिकल कराएंगे फिर लिखेंगे FIR, हीरानगर क्षेत्र का VIDEO हुआ था वायरल

Follow on Google News
इंदौर में अनोखा मामला : डॉग को लाओ थाने, उसका मेडिकल कराएंगे फिर लिखेंगे FIR, हीरानगर क्षेत्र का VIDEO हुआ था वायरल
इंदौर। शहर के हीरानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें इलाके का रहने वाला एक युवक कुत्ते को बुरी तरह से पटकते हुए नजर आ रहा। जानकारी मिलने के बाद पीपुल्स फॉर एनिमल के सदस्य हीरानगर थाने पहुंचे। उन्होंने वीडियो के आधार पर थाना प्रभारी से मामला दर्ज करने को कहा, लेकिन थाना प्रभारी का अजीब जवाब था, उनका कहना था कि पहले कुत्ते को ढूंढकर लाओ उसके बाद हम FIR करेंगे। पहले कुत्ते का मेडिकल कराया जाएगा। थाना प्रभारी को वीडियो दिखाने के बाद भी उन्होंने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज नहीं किया।

वायरल वीडियो पर FIR करने से किया मना

पीपल्स फॉर एनिमल के सदस्य प्रियांशू जैन ने बताया कि हीरानगर थाना क्षेत्र में कुत्ते के साथ क्रूरता करता हुआ एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें इलाके का रहने वाला एक युवक जिसका नाम अंशुल चौहान बताया जा रहा है। वह इलाके में एक स्ट्रीट डॉग को बुरी तरीके से पटकते और मारते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जब पीपल्स फॉर एनिमल के सभी सदस्य थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी ने किसी प्रकार से भी एफआईआर दर्ज करने से मना कर दिया। https://twitter.com/psamachar1/status/1702996635750400434

मेडिकल के बाद ही होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी द्वारा पहले कुत्ते को थाने लाकर उसका मेडिकल कराई जाने की बात की जा रही थी। साथ ही कहा गया कि जब तक उसका मेडिकल नहीं होगा और कुत्ते को कितनी गंभीर चोट आई है। इसके आधार पर ही एफआईआर दर्ज होगी। (इनपुट – हेमंत नागले) मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts