Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BRICS के बीच दिल्ली की सड़कों पर ब्रेक! 3 दिन ट्रैफिक प्लान बदला, इन रास्तों से रहें दूर

BRICS सम्मेलन के चलते दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। VIP काफिलों और विदेशी मेहमानों की आवाजाही को देखते हुए 22 स्थानों पर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। भारत मंडपम के आसपास दोपहर से रात तक विशेष इंतजाम रहेंगे। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
BRICS के बीच दिल्ली की सड़कों पर ब्रेक! 3 दिन ट्रैफिक प्लान बदला, इन रास्तों से रहें दूर
BRICS के चलते दिल्ली में बदले रास्ते

नई दिल्ली। राजधानी में BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियों के बीच आम लोगों के लिए ट्रैफिक व्यवस्था भी बदल दी गई है। 11 से 13 सितंबर तक विदेशी मेहमानों और VIP काफिलों की आवाजाही के कारण कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। खासकर भारत मंडपम और प्रगति मैदान के आसपास ट्रैफिक को जरूरत के हिसाब से रोका या दूसरे रास्ते पर भेजा जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों से कहा है कि वे घर से निकलने से पहले अपना रास्ता तय कर लें। एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को भी यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखने की सलाह दी गई है।

तीन दिन दिल्ली में बदला रहेगा ट्रैफिक

BRICS सम्मेलन के दौरान सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। 11 सितंबर को दोपहर 2 बजे से रात 8:30 बजे तक भारत मंडपम और उसके आसपास यातायात पर विशेष निगरानी रहेगी। VIP मूवमेंट के समय दूसरे इलाकों में भी कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका जा सकता है। लोगों से अपील की गई है कि बिना जरूरत प्रभावित इलाकों में जाने से बचें।

22 जगहों पर वाहनों को किया जाएगा डायवर्ट

ट्रैफिक पुलिस ने 22 प्रमुख स्थानों को डायवर्जन के लिए चिन्हित किया है। इनमें डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, रामचरण अग्रवाल चौक, मीर दर्द चौक, KG मार्ग आउटर सर्किल, जनपथ-कनॉट प्लेस, पटेल चौक और RML अस्पताल राउंडअबाउट शामिल हैं। धौला कुआं और मोती बाग फ्लाईओवर, लोधी रोड के अलग-अलग जंक्शन, नीला गुम्बद, ओबेरॉय फ्लाईओवर, DPS मथुरा रोड U-Turn, रिंग रोड-भैरों रोड और मंडी हाउस पर भी ट्रैफिक को वैकल्पिक रास्तों पर भेजा जा सकता है।

BRICS Summit के लिए दिल्ली पहुंचे पुतिन, आज PM मोदी से होगी खास मुलाकात, इन मुद्दों पर बन सकती है बड़ी सहमति!

इन सड़कों पर जाने से बचने की सलाह

मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, राजेश पायलट मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, शांति पथ, जनपथ, पंचशील मार्ग और APJ अब्दुल कलाम रोड समेत कई रास्तों पर असर पड़ सकता है। इसके अलावा तिलक मार्ग, अशोका रोड, बाराखंभा रोड, नीति मार्ग और सफदरजंग रोड पर भी जरूरत के अनुसार ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा।

रेलवे स्टेशन जाने वालों को भी सतर्क रहने की जरूरत

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग, पंचकुइयां रोड और आउटर सर्किल वाले रास्ते का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए ISBT, रिंग रोड और एसपी मुखर्जी मार्ग का विकल्प रहेगा। हजरत निजामुद्दीन स्टेशन जाने वाले यात्री रिंग रोड, आश्रम चौक और मथुरा रोड की ओर से जा सकते हैं।

एयरपोर्ट के लिए मेट्रो सबसे आसान विकल्प

ट्रैफिक पुलिस ने एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को मेट्रो को प्राथमिकता देने की सलाह दी है। सड़क से जाने वाले यात्रियों को सामान्य से ज्यादा समय लेकर निकलने को कहा गया है। गुरुग्राम की तरफ से NH-48 और UER-II के रास्ते T3 पहुंचने का विकल्प रहेगा। द्वारका से सेक्टर-22 और UER-II टनल तथा दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, मोती बाग, RTR मार्ग और महिपालपुर होकर एयरपोर्ट जाने का रास्ता इस्तेमाल किया जा सकता है।

पश्चिम बंगाल में सुबह-सुबह हिली धरती! 3.0 तीव्रता के भूकंप से मचा हल्का कंपन

200 मीटर तक पार्किंग पर रहेगी रोक

कार्यक्रम स्थल के आसपास 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। टैक्सी और ऑटो को भी केवल तय स्थानों पर खड़ा करने की अनुमति होगी। VIP काफिले के समय बसों के रूट में भी अस्थायी बदलाव हो सकता है। पुलिस ने लोगों से ट्रैफिककर्मियों के निर्देश मानने और यात्रा से पहले ताजा अपडेट देखने की अपील की है।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी)| एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारियों...Read More

Latest Posts