Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर : नाले में मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जबलपुर : नाले में मिला युवक का शव, मामले की जांच में जुटी पुलिस
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शुक्रवार दोपहर नाले में महाराजपुर के पेट्रोल पंप के अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आधारताल क्षेत्र में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नाले से बॉडी को निकाला गया। हालांकि, बॉडी में कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। बॉडी सड़ चुकी है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शव के पास मृत अवस्था में एक कुत्ता भी मिला है।

आज की अन्य खबरें...

जॉर्जिया के बाजार में गोलीबारी में चार की मौत, एक घायल

[caption id="attachment_100463" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो।[/caption] तबलिसीजॉर्जिया की राजधानी तबलिसी के पास दक्षिण पूर्वी शहर रुस्तवी के एक बाजार में गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया है। जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा- यह पता चला है कि 1988 में पैदा हुए हमलावर ने रुस्तवी में बाजार के क्षेत्र में कई गोलियां चलाईं, जिसमें बाजार में काम करने वाले आरोपी के चाचा सहित चार लोग मारे गए। हमले में आरोपी के रिश्ते का भाई घायल हो गया। इससे पहले, रुस्तवी 2 प्रसारक ने बताया कि एक अज्ञात हथियारबंद व्यक्ति ने रुस्तवी के एक बाजार में गोलीबारी की। गोलीबारी करने वाले को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।

प्रयागराज के किन्नर अखाड़ा में लगी आग, तीन लोग झुलसे

प्रयागराज उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में किन्नर अखाड़ा के शिविर में आग लगने से तीन लोग झुलस गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि किन्नर अखाड़ा के शिविर में लगी आग में झुलसे घायलों को मेला स्थित गंगा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) भेज दिया गया। मेला अधिकारी दयानंद प्रसाद ने बताया कि गुरुवार देर रात यह घटना हुई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। हालांकि, आग में काफी सामान जलकर खाक हो गया। किन्नर अखाड़ा की सदस्य राधिका तिवारी ने बताया कि शिविर में आग लगने से खाने-पीने का सामान, बिस्तर, कपड़े आदि सब कुछ जल गए।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts