PlayBreaking News

लालू के बेटे तेजस्वी यादव लापता, बिहार में जगह-जगह लगे पोस्टर

Follow on Google News
लालू के बेटे तेजस्वी यादव लापता, बिहार में जगह-जगह लगे पोस्टर
बिहार के लगभग 13 जिलों में लोग बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। एक तरफ जहां बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने की कोशिश में जुटी हुई है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश दौरे पर हैं। अब इसी को लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव के लापता होने का पोस्टर जारी किया है। वहीं, प्रशांत किशोर की नवगठित जन सुराज पार्टी ने भी पोस्ट के जरिए हमला बोला है। तेजस्वी यादव की दुबई यात्रा पर सवाल उठाते हुए जन सुराज ने पोस्टर में लिखा- पूरा बिहार बाढ़ से डूब रहा है और बिहार का राजकुमार दुबई घूम रहा है। पोस्टर के जरिए जन सुराज ने तेजस्वी यादव के दुबई दौरे पर सवाल उठाए हैं और उन पर बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।

आज की अन्य खबरें...

बिलासपुर में मॉर्निंग वॉक पर निकले मां-बेटे की सड़क हादसे में मौत

बिलासपुरछत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिलें के मस्तुरी थाना क्षेत्र में शनिवार को मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले मां-बेटे को एक हाइवा ने कुचल दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और शव को सामने रखकर मुआवजे की मांग करने लगे। यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा का है। मृतकों की पहचान गायत्री बंजारे (35), पारस बंजारे (7) के रूप में हुई है। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मस्तूरी एसडीएम अमित सिन्हा, ग्रामीण एडिशनल एसपी अर्चना झा समेत बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा कर रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटी है।

महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग तट के पास नाव पलटने से दो मछुआरों की मौत

मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग तट के पास अरब सागर में नाव पलटने से दो मछुआरों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना सिंधुदुर्ग के निवाती समुद्र तट के पास शुक्रवार देर रात करीब दो बजे हुई। उन्होंने बताया कि नाव पर कुल 14 मछुआरे सवार थे और वे मछली पकड़ने गए थे, तभी उनकी नाव पलट गई। दो मछुआरे डूब गए, जबकि 12 अन्य सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में सफल रहे। मृतक मछुआरों की पहचान रघुनाथ धर्मजी येराजी (49) और आनंद पुंडलिक पराडकर (52) के रूप में हुई है। ये मछुआरे सिंधुदुर्ग जिले के वेंगुर्ला तालुका से थे। इस मामले में निवाती थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शरणार्थी शिविर पर इजराइली हमले में हमास अधिकारी की मौत

[caption id="attachment_94978" align="aligncenter" width="600"] फाइल फोटो[/caption] यरूशलमउत्तरी लेबनान में एक शरणार्थी शिविर पर इजराइली हमले में हमास अधिकारी सईद अताल्ला अली और उनके परिवार की मौत हो गई है। हमास ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह हमला सुबह-सुबह हुआ। इजराइल ने लेबनान में चरमंथी संगठन हिजबुल्ला के खिलाफ जमीनी कार्रवाई शुरू कर दी। इजराइली सेना ने जानकारी दी कि दक्षिणी लेबनान में संघर्ष में 9 सैनिक मारे गए हैं। 7 अक्टूबर, 2023 को हमास के इजराइल पर हमले के बाद से इजराइल और हिजबुल्ला के बीच लेबनान सीमा पर लगभग रोजाना गोलीबारी होती रही है। हमास के हमले में 1,200 इजराइली नागरिकों की मौत हो गई थी और 250 अन्य लोगों को बंधक बना लिया गया था।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts