Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

People's Update LIVE : बिहार के बक्सर जिले में हादसा, RPF जवान की मौत

People's Update LIVE : बिहार के बक्सर जिले में हादसा, RPF जवान की मौत
बक्सर बिहार में बक्सर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) जवान की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के संगरांव गांव निवासी आरपीएफ जवान सुधीर कुमार सिंह (37) आज सुबह बाइक से श्रमजीवी एक्सप्रेस पकड़ने के लिए बक्सर स्टेशन जा रहे थे। उनके साथ गांव का एक युवक भी बाइक पर सवार था। इस दौरान बक्सर-कोचस राजकीय राज मार्ग पर कृतपुरा गांव के समीप घने कोहरे के कारण उनकी बाइक एक डंपर से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts