PlayBreaking News

मां का डिलीवरी पैन कम करने भोपाल के हमीदिया हास्पिटल में शुरू हुआ Art Of Birthing

अब प्रसव के दौरान पीठ के बल लेटकर नहीं बल्कि बैठकर भी जन्म दिया जा सकता है। दर्द से बचने डिलीवरी के दौरान अल्टरनेटिव पोजिशन का इस्तेमाल किया जाएगा। भोपाल के हमीदिया अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में इस पर नए प्रयोग किए जा रहे हैं।
Follow on Google News
मां का डिलीवरी पैन कम करने भोपाल के हमीदिया हास्पिटल में शुरू हुआ Art Of Birthing
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। सामान्य प्रसव के दौरान महिलाओं को असहनीय पीड़ा से गुजरना पड़ता हैं, लेकिन अब महिलाएं कम दर्द  में हुए बच्चे को जन्म देंगी। यही नहीं प्रसव के लिए महिलाएं उस पोजिशन को चुन सकेंगी जिसमें उन्हें दर्द सबसे कम हो। दरअसल, महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाले दर्द से बचाने के लिए हमीदिया अस्पताल (गांधी मेडिकल कॉलेज) में नई पहल की गई है। इसे आर्ट ऑफ बर्थिंग नाम दिया गया है। आर्ट ऑफ बर्थिंग की शुरुआत जीएमसी की स्त्री रोग विभाग की एचओडी डॉ. शबाना सुल्तान द्वारा की गई है।

    57 डेल तक पहुंचता है प्रसव का दर्द

    मालूम हो कि प्रसव के दर्द को दुनिया के तीव्र दर्द में से एक माना जाता है। चिकित्सीय भाषा में कहें तो मानव शरीर 45 डेल (दर्द नापने की इकाई) से ज्यादा दर्द सहन नहीं सकता है लेकिन प्रसव के दौरान दर्द 57 डेल तक पहुंच जाता है। डॉक्टरों की माने तो इस दर्द के डर के कारण कई महिलाएं सीजेरियन तक करा रही है। इसी दर्द से बचाने जीएमसी में आर्ट ऑफ बर्थिंग की शुरूआत की गई है।

    जिससे दर्द कम, उस पोजिशन में होगा जन्म

    डॉ. शबाना सुल्तान का कहना है कि सामान्य प्रसव के बारे में माना जाता है कि यह पीठ के बल लेट कर ही होता है। आर्ट ऑफ बर्थिंग में इसके लिए अल्टरनेटिव पोजीशन का उपयोग होता है, यानि मां सुविधा अनुसार स्थितियों में बच्चे को जन्म दे सकती है। इसमें कुर्सी पर बैठकर, घुटनों के बल झुककर या सहारा लेकर खड़े होकर डिलीवरी करना शामिल है। हालांकि हमीदिया में फिलहाल कुर्सी पर बैठकर ही डिलेवरी की शुरूआत की गई है। आने वाले समय में अन्य पोजिशन पर भी काम शुरू होगा। 

    अरोमा और म्यूजिक थेरेपी भी होगी

    जानकारी के अनुसार लेबर रूम को भी नए सिरे से तैयार किया गया है। डिलेवरी के दौरान महिलाओं की मनपसंद खुशबू का उपयोग किया जाता है। इसे अरोमा थैरेपी कहा जाता है। इसके साथ ही मनपसंद संगीत भी चलाया जाता है। मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रुचि सोनी के मुताबिक मनपसंद खुशबू और सगीत से व्यक्ति मानसिक रूप से तनाव मुक्त रहता है। ऐसे में उसे दर्द का अनुभव भी कम होता है।

    वॉटर बर्थ की होगी शुरूआत

    जल्द ही यहां वॉटर बर्थ सुविधा शुरू की जाएगी। इसमें प्रसव एक गुनगुने पानी के टब में की जाती है, जो एक प्राकृतिक और कम दर्दनाक विकल्प है। यह प्रक्रिया मांसपेशियों को लचीला बनाती है जिससे प्रसव के दौरान दर्द का अनुभव कम होता है। 

    हर मां एक सुखद अनुभव लेकर जाए

    आर्ट ऑफ बर्थिंग के तहत लेबर रूम का कायाकल्प किया गया है। इसका उद्देश्य प्रसव के लिए सुरक्षित, गरिमापूर्ण और तनावमुक्त वातावरण तैयार करना है। हमारी कोशिश है कि हर मां यहां से एक सुखद अनुभव लेकर घर जाए।

    डॉ. कविता एन सिंह, डीन गांधी मेडिकल कॉलेज

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts