जशपुर में हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने गणेश विसर्जन में जा रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, 3 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

जशपुर में हादसा, तेज रफ्तार बोलेरो ने गणेश विसर्जन में जा रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, 3 की मौत, 30 से ज्यादा घायल
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़। जशपुर जिले में मंगलवार देर रात गणेश विसर्जन के दौरान एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने रौंद दिया। यह हादसा इतना भयानक था कि मौके पर 3 लोगों की मौत हो गई और जश्न का माहौल मातम में बदल गया। 

    जुलूस में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो

    दरअसल, घटना बगीचा थाना क्षेत्र के ग्राम जुरूडांड की है, जहां करीब 150 श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले थे। तभी रात करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे जुलूस में जा घुसी। गाड़ी की चपेट में आने से अरविंद करकेट्टा, विपिन कुमार प्रजापति और खिरोवती यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, करीब 30 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।

    Twitter Post

    18 गंभीर घायलों को किया अंबिकापुर रेफर

    घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बोलेरो चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल चालक को बगीचा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में हुए घायलों को निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद 18 गंभीर रूप से घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    मौके पर पहुंचे विधायक-कलेक्टर

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। वहीं जशपुर विधायक रायमुनी भगत, कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों से मुलाकात की। 

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts