Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Republic Day 2022: लाल परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, कलाकारों ने दी भगोरिया लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति

Republic Day 2022: लाल परेड ग्राउंड पर गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, कलाकारों ने दी भगोरिया लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति
भोपाल। गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह 26 जनवरी को पूरी गरिमा और हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। लाल परेड मैदान में आज फुल ड्रेस रिहर्सल कर समारोह को अंतिम रूप दिया गया। ये भी पढ़ें: नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान: बोले- दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस को खत्म करने की ले रखी सुपारी, CM शिवराज से मुलाकात पर कही ये बात [caption id="attachment_17042" align="aligncenter" width="845"] एनसीसी और स्काउट गाइड के दल ने किया मार्च।[/caption]

सभी कार्यक्रमों की देखी रूपरेखा

दरअसल, लाल परेड ग्राउंड पर मप्र के राज्यपाल मंगूभाई पटेल के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व का आयोजन किया जाएगा। समारोह को गरिमामयी और हर्षोल्लास से मनाने के दृष्टिगत सोमवार को विभिन्न गतिविधियों की सफलतापूर्वक रिहर्सल की गई। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान प्रारंभिक तैयारियों से लेकर अंतिम चरणों तक होने वाली सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा देखी गई। [caption id="attachment_17044" align="aligncenter" width="821"] कलाकारों ने भगोरिया लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।[/caption]

आत्म निर्भर मप्र की 18 झाकियां रहेंगी

गणतंत्र दिवस परेड में पुलिस और विशेष सशत्र बल की 10 कंपनियों के अलावा एनसीसी के 2 दल, डाॅग स्क्वायड और पुलिस बैड की टुकड़ियां शामिल हुई। रिहर्सल में ग्रुप द्वारा मार्च पास्ट किया गया। समारोह में भील लोक संस्कृति के कलाकारों द्वारा आकर्षक भगोरिया लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। समारोह में आत्म निर्भर मप्र की थीम पर आधारित 18 विभागों की झाकियां भी रहेंगी।

ये रहे उपस्थित

फुल ड्रेस रिहर्सल के अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, स्पेशल डीजीपी मिलिंद कानस्कर, कलेक्टर अविनाश लवानिया, पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर सहित वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद थे । ये भी पढ़ें: MP को 3 इनक्यूबेशन सेंटर की सौगात, सीएम शिवराज ने किया भूमिपूजन, बोले- किसानों की प्रगति को मिलेगी नई दिशा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts