BMW M2 xDrive Turbo Edition भारत में लॉन्च, स्पेशल एडिशन की प्री-बुकिंग शुरू, सिर्फ लिमिटेड यूनिट्स में आएगी

मुंबई। BMW ने भारत में M2 xDrive Turbo Edition के लिए प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन का डिजाइन 1973 की BMW 2002 Turbo से प्रेरित है और इसमें अल्पाइन व्हाइट पेंट, हाथ से पेंट की गई मोटरस्पोर्ट स्ट्राइप्स और बोनट पर उल्टे 'टर्बो' अक्षर दिए गए हैं। इसके केबिन में M कार्बन बकेट सीट्स और कार्बन-फाइबर ट्रिम मिलता है। इसमें 3.0-लीटर का छह-सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है जो 480 hp की पावर देता है। BMW इस कार को सीमित संख्या में बेचेगी और बुकिंग 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी।
बाहरी डिजाइन और स्टाइलिंग
M2 xDrive टर्बो एडिशन अल्पाइन व्हाइट रंग में आता है, जिसकी बॉडी पर हाथ से पेंट की गई BMW मोटरस्पोर्ट स्ट्राइप्स हैं। इसका डिजाइन ओरिजिनल 2002 टर्बो से प्रेरित है, जिसमें बोनट पर उल्टे अक्षरों में लिखा 'टर्बो' भी शामिल है। अन्य खासियतों में ब्लैक पावर डोम और M2 बैज के नीचे एक खास 'टर्बो' एम्बलम शामिल है। कार के बोनट पर M स्ट्राइप्स के साथ-साथ कार्बन-फाइबर रूफ, टेलगेट और रियर स्पॉइलर भी दिया गया है। खरीदार गोल्ड ब्रॉन्ज फिनिश वाले M परफॉर्मेंस फॉर्ज्ड व्हील्स चुन सकते हैं, जिनका साइज आगे 19 इंच और पीछे 20 इंच है।
कार के इंटीरियर फीचर्स
अंदर की तरफ इस स्पेशल एडिशन में M कार्बन बकेट सीट्स, M अल्कांतारा स्टीयरिंग व्हील (मुख्य रूप से BMW जैसी लग्जरी और स्पोर्ट्स कारों में आने वाला एक प्रीमियम एक्सेसरी या अपग्रेड) है। साथ ही इसमें कार्बन-फाइबर ट्रिम दिया गया है। BMW ने सेंटर कपहोल्डर कवर पर 'टर्बो' बैज भी लगाया है। ये खूबियां इस एडिशन को रेगुलर मॉडल से अलग बनाती हैं। हालांकि केबिन में भी वही डिजाइन थीम बरकरार रखी गई है। कंपनी ने केबिन के ओवरऑल लेआउट में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।
स्पेशल फीचर्स
- इंजन: 3.0-लीटर छह-सिलेंडर पेट्रोल इंजन
- पावर: 473 bhp
- 0-100 kmph: 3.7 सेकंड
- टॉप स्पीड: 250 kmph, जो ऑप्शनल M ड्राइवर पैकेज के साथ बढ़कर 285 kmph हो जाती है
- एक्सटीरियर: हाथ से पेंट की गई BMW मोटरस्पोर्ट स्ट्राइप्स के साथ अल्पाइन व्हाइट फिनिश
- इंटीरियर: M कार्बन बकेट सीट्स और अल्कांतारा स्टीयरिंग व्हील
- उपलब्धता: अधिकृत BMW डीलरशिप के ज़रिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं, और सिर्फ़ कुछ ही यूनिट्स उपलब्ध हैं।
इंजन और परफॉर्मेंस
इसमें 3.0-लीटर इनलाइन-सिक्स इंजन लगा है जो 353 kW या 473 bhp की पावर देता है। BMW का कहना है कि यह कार 0 से 100 kmph की रफ़्तार सिर्फ़ 3.7 सेकंड में पकड़ सकती है।




















