Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

भोपाल:घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 1400 में खरीदकर 2500 में बेच रहे थे आरोपी, 63 सिलेंडर जब्त

राजधानी भोपाल में एलपीजी गैस की बढ़ती खपत के बीच घरेलू सिलेंडरों की कालाबाजारी का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य विभाग की टीम ने जिंसी इलाके में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को रंगे हाथों पकड़ा, जो घरेलू सिलेंडर खरीदकर महंगे दामों में बेच रहे थे। आरोपियों के पास से सिलेंडर, मोबाइल और वाहन जब्त किए गए हैं। पूछताछ में दोनों ने गैस एजेंसी से जुड़े होने का खुलासा किया है।
Follow on Google News
घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी का भंडाफोड़, 1400 में खरीदकर 2500 में बेच रहे थे आरोपी, 63 सिलेंडर जब्त
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    खाद्य विभाग की टीम ने जिंसी के अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी कार्रवाई की। जवाहर चौक, करोंद और घोड़ा नक्कास क्षेत्र में अवैध रिफिलिंग सेंटरों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए और अवैध भंडारण का खुलासा हुआ। जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अधिकारियों ने साफ किया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग और अवैध रिफिलिंग पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि ऐसे मामलों की सूचना तुरंत प्रशासन को दें, ताकि कालाबाजारी पर लगाम लगाई जा सके।

    जिंसी में छापा, रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी

    खाद्य विभाग को सूचना मिली थी कि जिंसी क्षेत्र में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही है। सूचना के आधार पर जिला आपूर्ति नियंत्रक ने गैस रिफिलिंग पर 63 सिलेंडर जब्त कर भंडाफोड़ किया। इसी दौरान एक युवक फोन पर बातचीत करते मिला, जबकि दूसरा दोपहिया वाहन से सिलेंडर लेकर पहुंचा, जिसे तुरंत पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी सलमान खान और शालिक कुरैशी के रूप में बताई। दोनों गैस एजेंसी में काम करते हैं और इसी का फायदा उठाकर अवैध धंधा कर रहे थे।

    1400 में खरीद, 2500 में बिक्री

    आरोपियों ने खुलासा किया कि वे उपभोक्ताओं से घरेलू गैस सिलेंडर 1400 रुपये में खरीदते थे। इसके बाद वही सिलेंडर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर 2500 रुपये में बेच दिए जाते थे। इस तरह एक सिलेंडर पर करीब 1 हजार रुपये का सीधा प्रॉफिट कमाया जा रहा था।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    icon

    Latest Posts