बीजेपी युवा मोर्चा नेता ने अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद लगाई फांसी, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा जीत निशोदे

Follow on Google News
बीजेपी युवा मोर्चा नेता ने अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद लगाई फांसी, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा जीत निशोदे
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री जीत निशोदे का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेतृत्व ने उसे पद से हटा दिया। लेकिन इस शर्मनाक घटना का असर युवा नेता पर गहरा पड़ा। गुरुवार को निशोदे ने फांसी लगा ली। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां वे आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।

    क्या है पूरा मामला?

    बीजेपी युवा मोर्चा अरेरा मंडल के महामंत्री जीत निशोदे का एक अश्लील वीडियो दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में निशोदे एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे थे। यह वीडियो सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया। कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए सवाल उठाए कि भाजपा अपनी परंपरा और संस्कार की बात करती है, लेकिन क्या ऐसे कार्यकर्ता पार्टी के चरित्र का प्रतिनिधित्व करते हैं?

    इस पर भाजपा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभिषेक पुरोहित, अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा अरेरा मंडल ने जीत निशोदे को मंडल महामंत्री पद से हटाने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया।

    Uploaded media

    आत्महत्या का प्रयास 

    वीडियो वायरल होने के बाद मानसिक रूप से टूटे जीत निशोदे ने फांसी लगा ली। उसे गंभीर अवस्था में पुष्पांजलि हॉस्पिटल की गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में भर्ती किया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    कांग्रेस की प्रतिक्रिया

    कांग्रेस ने इस पूरे प्रकरण को लेकर भाजपा पर तीखा प्रहार किया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा को अपने कार्यकर्ताओं के चरित्र पर सवाल उठाना चाहिए। भाजपा हमेशा अपने कार्यकर्ताओं को नैतिकता और संस्कार की शिक्षा देने की बात करती है, लेकिन ऐसी शर्मनाक हरकतें पार्टी की साख पर सवालिया निशान खड़ा करती हैं।
     

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts