मोदी आएंगे और जीत जाएंगे, ये सोच गलत; BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में मोदी ने दिए जीत के मंत्र

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं को आने वाले चुनावों के लिए जीत का मंत्र दिया। मोदी ने कहा- मेहनत करें, संवेदनशील बनें और सभी वर्गों से मुलाकात करें। उन्होंने पदाधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा कि मुस्लिम समाज के बारे में गलत बयानबाजी नहीं करें। पसमांदा और बोहरा समाज से मिलें। सभी वर्गों के साथ मुलाकात करें। उनके साथ संवाद बनाएं। ये जरूरी नहीं है कि वह हमें वोट दें। ऐसा नहीं है तो भी मुलाकात और संवाद करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। मोदी ने नेताओं से कहा कि हमें विपक्ष की तरह नहीं, बल्कि मर्यादित भाषा बोलनी चाहिए।
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की हार को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यहां कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास के कारण हारे थे। इससे हमें बचना है और मिलकर मेहनत करनी है। मोदी ने कहा कहा - ये मत सोचें कि मोदी आएंगे और हम चुनाव जीत जाएंगे। इससे काम नहीं चलने वाला। सत्ता में बैठकर ये कतई नहीं सोचें कि हम स्थाई हैं। हमें संवेदनशील होने की जरूरत है।
अति आत्मविश्वास से हारे राज्य