PlayBreaking News

बेगमगंज में भाजपा मोर्चा की संयुक्त बैठक,संगठन मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा

बेगमगंज में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। नेताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
Follow on Google News
संगठन मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों पर हुई चर्चा
बेगमगंज में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई

रायसेन। बेगमगंज में भाजपा के पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर चर्चा हुई। नेताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

भाजपा कार्यालय में हुई संयुक्त बैठक

बेगमगंज स्थित भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को और मजबूत बनाना, कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देना तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना रहा।

बैठक में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री केशव पटेल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला प्रभारी सलीम काजी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल सिंह साहू तथा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्दीकी सिद्धिक ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें: हरदा : दो अलग-अलग घटनाओं में एक बालक और एक युवक की मौत

कार्यकर्ताओं से सक्रिय रहने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री केशव पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि पार्टी और देश के खिलाफ होने वाले किसी भी दुष्प्रचार या राजनीतिक षड्यंत्र का जवाब लोकतांत्रिक और संगठनात्मक तरीके से दिया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन के लिए काम करने का आह्वान किया।

सरकार की योजनाओं की दी जानकारी

अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सिद्दीकी सिद्धिक ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के विकास के लिए काम कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज के लोगों को भी समान रूप से मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सभी वर्गों का विकास सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें: नकली प्लास्टर कांड: डॉक्टर ने कहा- कोई प्लास्टर नहीं लगाया, जांच में कई पुलिसकर्मी घेरे में

संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष जोर

पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष कमल सिंह साहू ने कहा कि संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। आने वाले कार्यक्रमों में प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में नई जिम्मेदारियां देकर आगे बढ़ाया जाएगा।

बड़ी संख्या में पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, नगर मंडल अध्यक्ष अजय जाट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी दुबे, जिला उपाध्यक्ष जगदीश लोधी, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू, नगर महामंत्री हरिनारायण लोधी, ग्रामीण मंडल उपाध्यक्ष प्रीतम पटेल सहित पिछड़ा वर्ग मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अमर सिंह शाक्य ने किया।

Anand Sharma
By Anand Sharma
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts