Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महू में बीजेपी नेता के बेटे की हत्या, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर; देखें Video

महू में बीजेपी नेता के बेटे की हत्या, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर; देखें Video
किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर में बीजेपी नेता के बेटे की हत्या के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। देवपुरी कालोनी गुर्जर खेड़ा स्थित आरोपी राजू वर्मा के दोनों मकानों को तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित पुलिस बल मौजूद है।

सात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू

मकानों को तोड़ने की कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद ADM पवन जैन ने बताया कि, बुधवार रात हुई घटना में युवक सुजीत ठाकुर की मृत्यु के बाद सात आरोपियों को चिन्हित कर उनके द्वारा किए गए अवैध निर्माण ढहाने की कार्रवाई की जा रही है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1506840675463024642?t=Hi9Ma9Bp1wB86vi1yPYwjQ&s=08[/embed]

क्या है मामला?

महू के किशनगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को प्लॉट पर बोरिंग को लेकर हुए विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई। घटना में भाजपा नेता उदल सिंह चौहान के बेटे सुजीत की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार गांव पिगडंबर की एक कालोनी में बोरिंग लगाने को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद शराब माफिया राजा वर्मा के पक्ष के लोगों के साथ हुआ था। ये भी पढ़ें- जबलपुर में भी बुलडोजर एक्शन में, करोड़ों की जमीन मुक्त कराई; देखें Video

गाड़ियों में तोड़फोड़

इस घटना से आक्रोषित लोगों ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की, वहीं एक बाइक और एक एसयूवी में आग लगा दी। नाराज ग्रामीणों ने एबी रोड पर चक्काजाम कर दिया। इंदौर व पीथमपुर की ओर करीब दस किमी तक लंबा जाम लग गया। मामले में पुलिस ने आरोपित लोकेश वर्मा उर्फ राजा व राकेश को गिरफ्तार किया है। खबर अपडेट हो रही है...
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts