दतिया में भाजपा की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष को मारी गोली, पैर में गोली लगने से घायल, मंदिर जाते समय किया हमला

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा पर गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ। घटना इंदरगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने नीतू पर फायरिंग की। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गईं। इंदरगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है।
क्या है मामला ?
जानकारी के मुताबिक, भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नीतू विश्वकर्मा रतनगढ़ माता मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। रास्ते में दो बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनके पैर में लगी। घायल अवस्था में उन्हें परिजनों ने तुरंत इंदरगढ़ अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद नीतू ने 5 लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












