Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान को बिहार, भूपेंद्र यादव को बंगाल और बैजयंत पांडा को तमिलनाडु का जिम्मा

BJP ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, धर्मेंद्र प्रधान को बिहार, भूपेंद्र यादव को बंगाल और बैजयंत पांडा को तमिलनाडु का जिम्मा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए बिहार, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। पार्टी ने गुरुवार को आधिकारिक आदेश जारी करते हुए इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने की घोषणा की। भाजपा का मकसद समय रहते संगठन को मजबूत करना और चुनावी रणनीति को धार देना है।

    बिहार का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को

    बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां वर्तमान में एनडीए सरकार है, जिसमें भाजपा और जेडीयू गठबंधन में हैं। पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी बनाया है। उनके साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

    बिहार में भाजपा 2020 के चुनाव में 74 सीटें जीतकर एनडीए की सरकार में शामिल हुई थी। पार्टी इस बार रिकॉर्ड संख्या में सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर तैयारी कर रही है।

    Twitter Post

    पश्चिम बंगाल की कमान भूपेंद्र यादव के पास

    पश्चिम बंगाल में 2026 के मार्च से मई के बीच विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। राज्य में फिलहाल तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ममता बनर्जी सरकार सत्ता में है। भाजपा ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को बंगाल का चुनाव प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को सह-प्रभारी बनाया है।

    भाजपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल में 77 सीटें जीतकर मुख्य विपक्षी दल के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।

    Twitter Post

    तमिलनाडु में बैजयंत पांडा को जिम्मेदारी

    तमिलनाडु में भी 2026 के शुरुआती महीनों में चुनाव होंगे। यहां वर्तमान में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) की सरकार है। भाजपा ने राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए सांसद बजयंत पांडा को प्रभारी और मुरलीधर मोहोल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

    Twitter Post

    संगठन को मजबूत करने पर जोर

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने नियुक्तियों का पत्र जारी करते हुए बताया कि ये फैसले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन नई जिम्मेदारियों का उद्देश्य राज्यों में संगठन को मजबूत करना और चुनावी तैयारी को समय पर गति देना है, ताकि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    Latest Posts