Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा, रवींद्र यति को मिली भोपाल नगर की कमान और गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को कमान, अब तक 20 नाम जारी

MP भाजपा जिलाध्यक्षों की घोषणा, रवींद्र यति को मिली भोपाल नगर की कमान और गुना में धर्मेंद्र सिकरवार को कमान, अब तक 20 नाम जारी
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार रात मध्यप्रदेश के 18 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। इन नामों में भोपाल नगर में रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण में तीरथ सिंह मीणा, उज्जैन ग्रामीण में राजेश धाकड़, गुना में धर्मेंद्र सिकरवार और शिवपुरी में जसमंत जाटव शामिल हैं। इससे पहले रविवार रात को उज्जैन नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए थे। इस प्रकार, भाजपा अब तक कुल 20 जिलों में जिलाध्यक्षों के नाम जारी कर चुकी है।
जिलों का नाम भाजपा जिला अध्यक्ष का नाम
भोपाल नगर रविन्द्र यती
भोपाल ग्रामीण तीरथ सिंह मीणा
नीमच वंदना खंडेलवाल
देवास राय सिंह सेंधव
अशोक नगर आलोक तिवारी
खंडवा राजपाल सिंह तोमर
श्योपुर शशांक भूषण
मैहर कमलेश सुहाने
बुरहानपुर मनोज माने
शिवपुरी जसमंत जाटव
पन्ना बृजेन्द्र मिश्रा
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़
छतरपुर चंद्रभान सिंह गौतम
जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल
मऊगंज डॉ. राजेन्द्र मिश्रा
हरदा राजेश वर्मा
गुना धर्मेंद्र सिकरवार

उज्जैन नगर और विदिशा पहले घोषित

इससे पहले रविवार रात को नगर और विदिशा जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई थी। संजय अग्रवाल को उज्जैन नगर का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था। वहीं विदिशा जिले की कमान महाराज सिंह दांगी को दी गई है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts