Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

NASA:केक और कार्ड्स नही, इस जन्मदिन पर पाएं ब्लैक होल की फोटो सीधे स्पेस से

अपने जन्मदिन पर हर कोई चाहता है कि उसे गिफ्ट्स और सरप्राइज मिले, लेकिन ज्यादातर लोग ये नहीं जानते कि दुनिया के हर शख्स को उसके जन्मदिन पर नासा द्वारा गिफ्ट दिया जाता है। बस आपको इसे क्लेम करने का तरीका पता होना चाहिए।
केक और कार्ड्स नही, इस जन्मदिन पर पाएं ब्लैक होल की फोटो सीधे स्पेस से
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जन्मदिन आता है तो गिफ्ट्स की चाहत भी होती ही है, केक, कार्ड्स, सरप्राइज पार्टी और ना जाने क्या-क्या। लेकिन सोचिए अगर नासा खुद आपको स्पेस से एक अनोखा गिफ्ट दे तो, जी हां, अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा हर इंसान को उसके जन्मदिन पर यूनिवर्स की खास फोटो गिफ्ट करती है। ये कोई महंगा प्रोडक्ट नहीं, बल्कि हबल स्पेस टेलीस्कोप या जेम्स वेब टेलीस्कोप की कैप्चर की गई इमेज है, जो ब्लैक होल, चमकती गैलेक्सी, नीहारिका या धरती के ऊपर से क्लिक की गई तस्वीर। इस गिफ्ट की सबसे अच्छी बात ये है कि ये फ्री है, बस इसे क्लेम करना आना चाहिए। सोशल मीडिया पर इसका तरीका बताया गया, जिसके बाद ये ट्रेंड सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

    इंस्टाग्राम के पॉपुलर अकाउंट @shorterer.ig ने एक मजेदार रील शेयर करते हुए ये सीक्रेट खोल दिया, जिसमें बताया गया कि कैसे कोई भी अपना जन्मदिन डालकर नासा की वेबसाइट से पर्सनलाइज्ड स्पेस फोटो डाउनलोड कर सकता है।

    Uploaded media

     आप इसे ऐसे कर सकते है क्लेम

    रील शेयर करने वाले ने इसका पूरा तरीका ऑनलाइन बताया। उसने जानकारी दी कि आपको नासा की ऑफिशियल वेबसाइट पर "एस्ट्रोनॉमी पिक्चर ऑफ द डे" सेक्शन पर जाना है। यहां जाकर अपना जन्मतिथि, महीना और दिन एंटर करना है। सिस्टम आपको बताएगा कि उस डेट पर क्या स्पेस इमेज कैप्चर हुई है।

    उदाहरण अगर आपका बर्थडे 1 जनवरी है, तो 2010 में हबल ने ‘द पिलर्स ऑफ क्रिएशन’ की फोटो ली थी। ये गैस के विशालकाय कॉलम हैं जो नए स्टार्स बनाते हैं। इमेज हाई-रेजोल्यूशन में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद इन्हें प्रिंट करवाएं या वॉलपेपर बना ले।

    हर किसी के लिए गिफ्ट

    नासा कहती है, “ये गिफ्ट ब्रह्मांड की खूबसूरती शेयर करने के लिए है।” हबल के 30+ सालों के आर्काइव से कोई ना कोई इमेज मिल ही जाएगी।

    ये आइडिया नासा का नही, बल्कि एक कूल फीचर है जो 1990 से चल रहा है। हबल लॉन्च के बाद APOD शुरू हुआ, जहां रोज एक नई स्पेस फोटो के साथ एक्सप्लेनेशन मिलता है। 2022 से इंस्टाग्राम पर #NASABirthdayGift ट्रेंड चला आ रहा है, जहां लोग अपनी इमेज शेयर करते हैं। हालांकि, अभी भी ऐसे कई लोग हैं जिन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। ऐसे में ये पोस्ट लोगों को जागरूक कर रही है।

    Aditi Rawat
    By Aditi Rawat

    अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

    Latest Posts