Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिलासपुर में युवक का अपहरण, पिता को खुद फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती

बिलासपुर में युवक का अपहरण, पिता को खुद फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ के बिलासपुर से एक युवक के अपहरण का आनोखा मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि युवक ने खुद अपने पिता को फोन कर न सिर्फ अपने अपहरण की जानकारी दी। बल्कि 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग भी की है।

    घर के लिए निकला लेकिन पहुंचा नहीं

    बता दें कि संजय यादव (29)  पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रह रहा था। मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर के नारायणपुर देरहाखार का रहने वाला है। एमएससी तक की पढ़ाई कर चुका संजय वर्तमान में कोचिंग कर रहा था और बैंक में भी काम करता था। संजय 1 अक्टूबर को घर आने की बात कहकर निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा।

    खुद फोन कर मांगे 10 लाख

    जब संजय नहीं पहुंचा और उसका फोन लगातार बंद मिला तो उसके पिता बालेश्वर यादव उसे ढूंढते हुए बिलासपुर आ गए। इसी बीच रविवार (5 अक्टूबर) को संजय ने अपने पिता को फोन किया और बताया कि 8 से 10 लड़कों ने उसे अगवा कर लिया है। उसने अपने ही बैंक अकाउंट में फिरौती की 10 लाख रुपए रकम जमा करने को कहा है।

    सीएम हाउस से भी पुलिस को निर्देश

    मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम हाउस से भी पुलिस अधिकारियों को फोन गया है। सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जोर-शोर से जारी है। मोबाइल की लोकेशन कभी बिलासपुर तो कभी पेंड्रा-गौरेला में मिलने से पुलिस को थोड़ी परेशानी हो रही है। पुलिस की साइबर सेल टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts