Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : दो जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट, गंगालूर क्षेत्र में गोलीबारी जारी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। दोनों को पहले बीजापुर में प्राथमिक इलाज दिया गया, इसके बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : दो जवान घायल, रायपुर एयरलिफ्ट, गंगालूर क्षेत्र में गोलीबारी जारी
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। गंगालूर थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। दोनों को पहले बीजापुर में प्राथमिक इलाज दिया गया, इसके बाद एयरलिफ्ट कर रायपुर रेफर किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।

    गंगालूर इलाके में नक्सली सक्रिय

    पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि गंगालूर इलाके में नक्सली सक्रिय हैं। इसी सूचना के आधार पर 11 अगस्त को जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था। मंगलवार सुबह जैसे ही जवान जंगल के भीतर पहुंचे, नक्सलियों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।

    नक्सलियों को भी नुकसान की आशंका

    जवानों ने भी मोर्चा संभालकर जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल, सुरक्षाबल मौके पर डटे हुए हैं और ऑपरेशन जारी है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts