PlayBreaking News

PK की चुनावी एंट्री :नितिन नवीन की सीट से प्रशांत किशोर को जन सुराज पार्टी ने बनाया प्रत्याशी

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी ने अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर खुद यहां से चुनाव लड़ेंगे। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है।
Follow on Google News
नितिन नवीन की सीट से प्रशांत किशोर को जन सुराज पार्टी ने बनाया प्रत्याशी
फाइल फोटो

पटना।  बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। जनसुराज पार्टी ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पटना की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज भारती ने उनके नाम का ऐलान करते हुए चुनावी अभियान की शुरुआत का संकेत दिया। इस घोषणा के साथ ही बांकीपुर उपचुनाव का राजनीतिक समीकरण बदलता नजर आ रहा है।

नितिन नवीन के इस्तीफे से खाली हुई सीट 

बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद रिक्त हुई थी। हाल ही में उन्हें भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया, जिसके बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया और राष्ट्रीय जिम्मेदारियां संभालने के लिए दिल्ली बुलाया गया। इसी कारण उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद इस प्रतिष्ठित सीट पर उपचुनाव की स्थिति बनी, जिस पर अब सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें: 'किसी कीमत पर न बख्शा...' राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले मोहन भागवत, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

30 जुलाई को मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे 

भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया है। आयोग के अनुसार 6 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी, जिसके साथ ही नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार 13 जुलाई तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 जुलाई तक नाम वापस लेने का अवसर रहेगा। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी। बांकीपुर सहित तीनों सीटों पर 30 जुलाई को मतदान कराया जाएगा और 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। पूरी चुनावी प्रक्रिया 4 अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें: Delhi Rain: पहली ही बारिश में डूबी राजधानी, दिल्ली-द्वारका एक्सप्रेसवे बंद; सड़कें बनीं तालाब

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts