PlayBreaking News

Bihar:सहरसा के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील से 250 बच्चे बीमार, सैकड़ों बच्चे उल्टी-पेट दर्द से हुए परेशान

सहरसा के एक स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 250 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी और चक्कर आने लगे, जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। सभी बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अब सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी हालत ठीक हो रही है।
Follow on Google News
सहरसा के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील से 250 बच्चे बीमार, सैकड़ों बच्चे उल्टी-पेट दर्द से हुए परेशान
MID-DAY MEAL BIHAR

बिहार। सहरसा जिले के महिषी प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय बलुआहा में गुरुवार को मिड-डे मील खाने के बाद बड़ा हादसा हो गया। भोजन करने के कुछ ही देर बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बच्चों को पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिससे पूरे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालात इतने बिगड़ गए कि शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी बच्चों को महिषी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है। एक साथ बड़ी संख्या में बच्चों के पहुंचने से अस्पताल में भी भीड़ और तनाव का माहौल बन गया।

अचानक बिगड़ी तबीयत

स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद कुछ ही मिनटों में कई बच्चों की हालत खराब होने लगी। शुरुआत में किसी को समझ नहीं आया कि आखिर समस्या क्या है लेकिन जब एक एक कर कई बच्चों ने उल्टी और पेट दर्द की शिकायत की तो स्कूल प्रशासन ने तुरंत कदम उठाया। बच्चों को आनन फानन में अस्पताल भेजा गया और सूचना जिला प्रशासन को दी गई।

अस्पताल में एक साथ पहुंचे सैकड़ों बच्चे

महिषी स्वास्थ्य केंद्र में जब एक साथ 200 से अधिक बच्चे पहुंचे तो वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने तुरंत सभी बच्चों का इलाज शुरू किया। कई बच्चों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें सहरसा सदर अस्पताल भी रेफर किया गया। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि अधिकतर बच्चे अब नियंत्रण में हैं और उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है।

ये भी पढ़ें: Chandranath Rath: पूर्वी मेदिनीपुर से निकलकर, साधु बनने का सपना छोड़ राजनीति में कैसे बने शुभेंदु अधिकारी के सबसे भरोसेमंद सहयोगी

थाली में मरे सांप मिलने का दावा

इस पूरे मामले में सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि एक बच्चे की थाली में मरा हुआ सांप मिलने की बात कही जा रही है। इस जानकारी के बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और भोजन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली वजह साफ हो पाएगी।

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने बताया कि यह मामला फूड प्वाइजनिंग का लग रहा है लेकिन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी बच्चे की हालत गंभीर नहीं है।

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor भारत ने पाकिस्तान के 13 विमान नष्ट किए थे, 11 हवाई अड्डों पर हमला किया था  

मिड-डे मील सप्लाई पर उठे सवाल

इस घटना के बाद मिड-डे मील की गुणवत्ता और सप्लाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। भोजन सप्लाई करने वाली संस्था की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रशासन यह भी जांच कर रहा है कि अगर खाना एक ही जगह से सप्लाई हुआ था तो सिर्फ एक ही स्कूल में बच्चे बीमार क्यों पड़े।

Aditi Rawat
By Aditi Rawat

अदिति रावत | MCU, भोपाल से M.Sc.(न्यू मीडिया टेक्नॉलजी) | एंकर, न्यूज़ एक्ज़िक्यूटिव की जिम्मेदारिय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts