Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘अनुपमा’ में लौटेंगे अनुज!Bigg Boss 19 में गौरव खन्ना ने किया बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19 में गौरव खन्ना ने किया बड़ा खुलासा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ पिछले कई महीनों से चर्चाओं में बना हुआ है। खासकर तब से जब शो के अनुज यानी गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 में एंट्री ली। तभी से फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं कि अनुज जल्द ही शो में वापसी करेंगे। हालांकि, मेकर्स ने कभी भी इस बात पर साफ बयान नहीं दिया। लेकिन अब गौरव खन्ना के नए कमेंट ने फैंस की धड़कनें फिर तेज कर दी हैं।

    बूढ़ा होने के बाद करूंगा एंट्री - गौरव का मजेदार बयान वायरल

    सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें गौरव खन्ना बिग बॉस के घर में ‘अनुपमा’ को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं- बूढ़ा होने के बाद मेरी फिर से अनुपमा में एंट्री होगी… दांत निकल जाने के बाद भी अनुपमा-अनुज का रोमांस चलेगा। हम दोनों मिलकर नई वीर-ज़ारा बनाएंगे। उनकी ये बात सुनकर घर वाले जोर-जोर से हंसने लगते हैं और मजाक में कहते हैं- अब तो सच में आपको शो में वापस जाना पड़ेगा। इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है और फैंस फिर से उनकी वापसी की उम्मीद करने लगे हैं।

    अनुज का किरदार गौरव के बेहद करीब

    गौरव खन्ना का एक पुराना इंटरव्यू भी फिर से चर्चा में है। पिंकविला से बातचीत में उन्होंने कहा था- अनुज का किरदार मेरे दिल के बहुत करीब है। अगर मुझे मौका मिला तो मैं फिर से अनुज बनने के लिए तैयार हूं। यही वजह है कि दर्शक उनकी दोबारा एंट्री को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

    फैंस के लिए होगी बड़ी ट्रीट

    अगर गौरव खन्ना सचमुच ‘अनुपमा’ में वापस आते हैं, तो यह फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा। अनुज-अनुपमा की जोड़ी हमेशा दर्शकों की फेवरेट रही है, और उनकी वापसी से शो में एक बार फिर नई जान आ सकती है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts