Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19 : सबसे महंगे कंटेस्टेंट की अफवाह पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बने शो का हिस्सा

रियलिटी शो बिग बॉस 19 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। जिसमें अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार और अनुपमा फेम गौरव खन्ना समेत कुल 16 कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री ली है। लॉन्च के बाद से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा गौरव खन्ना की हो रही है।
Bigg Boss 19 : सबसे महंगे कंटेस्टेंट की अफवाह पर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों बने शो का हिस्सा
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    रियलिटी शो बिग बॉस 19 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। जिसमें अशनूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, आवेज दरबार और अनुपमा फेम गौरव खन्ना समेत कुल 16 कंटेस्टेंट ने घर में एंट्री ली है। लॉन्च के बाद से सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा गौरव खन्ना की हो रही है।

    क्या गौरव खन्ना हैं सबसे महंगे कंटेस्टेंट?

    हाल ही में मीडिया को दिए इंटरव्यू में गौरव से पूछा गया कि क्या वह इस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट हैं? इस पर गौरव ने मुस्कुराते हुए कहा कि ये अफवाह हो भी सकती है और नहीं भी। मैं कभी किसी एक्टर को उसकी कमाई से नहीं आंकता। मेरे लिए काम का महत्व ज्यादा होता है। मुझे नहीं पता कि बाकी कंटेस्टेंट कौन हैं और हम पैसों पर चर्चा नहीं करते। लोग जो चाहें कहें, मेरा फोकस सिर्फ अच्छा खेलने पर है।

    पिछले सीजन के ऑफर क्यों ठुकराने का राज

    गौरव ने यह भी बताया कि उन्हें इससे पहले भी बिग बॉस के कई सीजन के ऑफर मिले थे, लेकिन वह दूसरे शोज में व्यस्त होने के कारण हिस्सा नहीं ले पाए। साथ ही बातचीत में उन्होंने कहा कि ये देश का सबसे पॉपुलर नॉन-फिक्शन शो है। मास्टरशेफ के बाद मुझे लगा कि अब बिग बॉस को ट्राई करना चाहिए। यही वजह है कि मैं इस बार BIGG BOSS के लिए तैयार था।

    फैंस में जबरदस्त उत्साह

    गौरव खन्ना की एंट्री से उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट करने के लिए ट्रेंड्स चलाए जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि 'अनुज' के रूप में दिल जीतने वाले गौरव, BIGG BOSS के घर में भी दर्शकों का दिल जीत पाते हैं या नहीं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts