Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 19: बिग बॉस हॉउस में दिखा भाईचारा, गाना गाते हुए अंदर आए अरमान, भाई को गले लगाकर रो पड़े अमाल

Bigg Boss 19 में फैमिली वीक के दौरान अरमान मलिक की एंट्री से अमाल मलिक भावुक हो गए। दोनों भाइयों की इमोशनल झप्पी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बिग बॉस हॉउस में दिखा भाईचारा, गाना गाते हुए अंदर आए अरमान, भाई को गले लगाकर रो पड़े अमाल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। बिग बॉस 19 में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है और एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले घर में पहुंच रहे हैं। इस बार का एपिसोड दर्शकों के लिए काफी खास रहा, क्योंकि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने शो में कदम रखा। अरमान, भाई अमाल मलिक से मिलने बिग बॉस हाउस में आए और उनकी एंट्री ने पूरे माहौल को खुशियों और इमोशन से भर दिया।

    अरमान मलिक जैसे ही घर में दाखिल हुए, उन्होंने 'कौन तुझे यूं प्यार करेगा' गाना गाकर अमाल के लिए एक खूबसूरत सरप्राइज दिया। गाने की शुरुआत होते ही अमाल मलिक भावुक हो गए और भाई को देखते ही दौड़कर उनसे लिपट पड़े। अमाल की आंखों से आंसू लगातार बहते रहे, जबकि घर के बाकी सदस्यों की आंखें भी नम हो गईं। दोनों भाइयों का यह मिलन शो के सबसे भावुक पलों में से एक बन गया।

    घर में आने के बाद अरमान ने अमाल से गेम से जुड़ी कुछ हल्की-फुल्की और मजेदार बातें भी कीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि अरमान, कंटेस्टेंट तान्या मित्तल को लेकर हंसते हुए बातें करते हैं। वह मजाक में कहते हैं कि तान्या दोनों भाइयों के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश कर रही है। इस पर अमाल भी मुस्कुराते हुए कहते हैं कि तान्या अक्सर बेतूकी बातें करती है।

    Twitter Post

    अरमान की एंट्री के बाद शो में संगीत का माहौल भी बन गया। बिग बॉस ने घरवालों के लिए बोनफायर का खास इंतजाम किया, जहां सभी सदस्य एक साथ बैठे। अरमान ने अपने कुछ गाने लाइव गाकर सभी को एंटरटेन किया। उनकी आवाज सुनकर घरवाले भी रिलैक्स और खुश नजर आए। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts