Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंगेतर साज संग शादी के बंधन में बंधीं 'तितलियां वरगा' सिंगर अफसाना खान, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें; देखें तस्वीरें

मंगेतर साज संग शादी के बंधन में बंधीं 'तितलियां वरगा' सिंगर अफसाना खान, ब्राइडल लुक से नहीं हटेंगी नजरें; देखें तस्वीरें
टीवी जगत और फिल्म इंडस्ट्री में इस समय हर तरफ शहनाइयों की गूंज है। अब पॉपुलर गाने 'तितलियां वरगा' सिंगर और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकीं अफसाना खान भी शादी के बंधन में बंध गईं हैं। कपल ने 19 फरवरी को चंडीगढ़ में शादी की है और अब उन्होंने अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं। दोनों की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।

शादी के दौरान दो लुक में नजर आईं अफसाना

अफसाना ने शादी की फोटोज शेयर कर लिखा, "हमारी खुशी अब शुरू होती है।" फोटो में अफसाना ऑरेंज कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। वहीं साज ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। शादी के दिन अफसाना ने पिंक कलर का भारी जरदोजी कढ़ाई का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने गोल्डन जड़ाउ हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। वहीं साज ब्लैक फ्लोरल कढ़ाई की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में नजर आए। [embed]https://www.instagram.com/p/CaIltQxhsf4/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed] अफसाना और साज के प्री-वेडिंग फंक्शन में कई सितारों ने शिरकत की थी। उनकी हल्दी और मेहंदी की रस्मों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई हुईं थीं। अफसाना और साज काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

शादी के तुरंत बाद काम करने लगेंगी अफसाना खान

अफसाना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अपने हनीमून के बारे में बात करते हुए कहा था, "हमारे पास हनीमून के लिए समय नहीं है। मेरी टूर्स बुक हो चुके हैं और मैं बहुत बिजी हूं। शादी के 10 दिन बाद से ही मेरे दिल्ली और दुबई में शोज हैं। तो सब एक-साथ हो जाएगा- शो और हनीमून दोनों।" ये भी पढ़ें- राजीव कपूर की आखिरी फिल्म Toolsidas Junior का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त अंदाज में नजर आए संजय दत्त
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts