कांग्रेस को बड़ा झटका: रायबरेली सदर से विधायक अदिति सिंह बीजेपी में शामिल

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस में लगातार बड़े नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। बुधवार शाम रायबरेली सदर से कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह बीजेपी में शामिल हो गईं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सदस्यता दिलाई। वहीं, आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह भी भाजपा में शामिल हो गईं। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1463477313211756547?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1463477313211756547%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Felections%2Fnews-rebel-congress-mla-aditi-singh-joins-bjp-824513[/embed]

टीम योगी का हिस्सा बनने की जताई थी इच्छा

अदिति सिंह को भाजपा में शामिल कराते समय उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रायबरेली में अब अदिति सिंह सोनिया गांधी को टक्कर देंगी और वंदना सिंह आजमगढ़ में अखिलेश यादव और डिम्पल यादव को टक्कर देंगी। बीते दिनों अदिति ने सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए उन्हें सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बताया था और उनकी टीम में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने कहा था कि वह टीम योगी का हिस्सा बनकर अपने विधानसभा के लोगों के लिए और बेहतर कर सकती हैं। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र की विधायक अदिति सिंह कांग्रेस व प्रियंका गांधी वाड्रा को कड़ी टक्कर देंगी। वहीं  सगड़ी आजमगढ़ से बसपा विधायक वंदना सिंह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को टक्कर देंगी। ये भी पढ़े: ICC T-20 Rankings: टॉप-10 से बाहर हुए कोहली, रोहित-राहुल को हुआ फायदा, बाबर का जलवा कायम अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts