भोपाल में सुरक्षा गार्ड ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, जानें क्या है मामला

Follow on Google News
भोपाल में सुरक्षा गार्ड ने बेरहमी से की पत्नी की हत्या, जानें क्या है मामला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार सुबह हत्या की वारदात सामने आई है। छोला थाने इलाके में पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की कारण पत्नी का दूसरे युवक से अवैध संबंध होना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बता दें कि आरोपी युवक गोविंदपुरा क्षेत्र में एक फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है।

जानें क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय पुनिया बाई पत्नी राजेश सूर्यवंशी ग्राम मोहाली में पति और दो बच्चों के साथ रहती थी। छोला मंदिर थाना पुलिस जैसे ही घटना पहुंची तो उन्होंने देखा कि पुनिया बाई का खून से लथपथ शव पलंग पर पड़ा हुआ था। राजेश ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के स्टेशन बजरिया क्षेत्र में रहने वाले आनंद नामक युवक से अवैध संबंध थे। पत्नी के लंबे समय से अवैध संबधों को लेकर वह परेशान हो गया था। उसकी बदनामी हो रही थी। ये भी पढ़ें- इटारसी में करणी सेना के नगर मंत्री की हत्या… सरेआम गोदा चाकू, कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव; देखें VIDEO राजेश ने कई बार अपनी पत्नी को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं थी। इस बात को लेकर उनका अक्सर विवाद होता रहता था। बुधवार सुबह जब दोनों बच्चे तैयार होकर स्कूल चले गए थे। तब उसका पत्नी से विवाद होने लगा। गुस्से में आकर उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से पत्नी के पेट में वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

हत्या के केस में प्रेमी को फंसाना चाहता था राजेश

पत्नी की हत्या के केस में राजेश की योजना उसके प्रेमी को फंसाने की थी। इस वजह से घटना के बाद उसने खुद डायल–100 पर फोन लगाकर पुलिस को उसकी पत्नी की हत्या प्रेमी द्वारा कर भाग जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद सबूतों और आसपास के लोगों से मिली जानकारी के बाद राजेश को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने पत्नी की हत्या करना कुबूल कर लिया। ये भी पढ़ें- जागते रहो चौकीदार…! सीरियल किलर ने की 4 की हत्या, पुलिस ने आरोपी का स्कैच किया जारी; गृह मंत्री ने कही ये बात मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts