इटारसी में करणी सेना के नगर मंत्री की हत्या... सरेआम गोदा चाकू, कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव; देखें VIDEO

Follow on Google News
इटारसी में करणी सेना के नगर मंत्री की हत्या... सरेआम गोदा चाकू, कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव; देखें VIDEO
नर्मदापुरम जिले के इटारसी में शुक्रवार रात नगर पालिका कार्यालय के सामने करणी सेना के नगर मंत्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूरजगंज रोड पर 3 बदमाशों ने रोहित सिंह राजपूत (28) और उनके दोस्त सचिन पटेल पर चाकू से हमला किया। इसमें रोहित राजपूत की मृत्‍यु हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। https://twitter.com/psamachar1/status/1565962233435529220?t=8q-kVeANK1N9OZ1zhw_lbQ&s=08 इधर, जैसे ही उसकी हत्‍या की खबर फैली, करणी सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। शनिवार सुबह बड़ी संख्‍या में करणी सेना के कार्यकर्ता पहुंचे और थाने के सामने शव रखकर करणी सेना ने हंगामा किया। कार्यकर्ता आरोपियों का सरेआम जुलूस निकालने की मांग कर रहे हैं। साथ ही उनके मकानों को गिराने की मांग भी की है।

बदमाशों ने किया चाकू से हमला

जानकारी के मुताबिक, ये शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे मुख्य बाजार एरिया की है। चाकूबाजी की इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें राजपूत अपने दोस्त के साथ खड़े थे। इस दौरान बाइक से तीन लोग आए और विवाद करने लगे। तभी इनमें से एक ने चाकू से हमला कर दिया। बदमाश द्वारा राजपूत के पेट में लगातार वार किए जा रहे थे। राजपूत का साथी बचाने दौड़ा, बदमाशों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।

रोहित राजपूत की अस्पताल में मौत

लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी। घायल रोहित राजपूत और सचिन पटेल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां रोहित राजपूत की इलाज के दौरान रात में मौत हो गई। पटेल की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओपी महेंद्र सिंह चौहान और टीआई रामसनेही चौहान सरकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है अभी तक अपराधियों के नाम का पर्दाफाश नहीं हुआ है। ये भी पढ़ें: विदिशा : बेतवा नदी में डूबे 3 युवक, 2 को बचाया… एक की तलाश जारी; नहाने गए थे तीनों दोस्त

करणी सेना ने किया थाने का घेराव

करणी सेना के नगर मंत्री रोहित राजपूत की हत्या से राजपूत करणी सेना आक्रोशित है। रोहित सिंह राजपूत करणी सेना की इटारसी इकाई के नगर मंत्री थे। उनकी हत्या की जानकारी लगते ही जिलेभर से करणी सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इटारसी पहुंच गए। भाजपा के इटारसी अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कहा, शहर में निरंतर अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जिससे यहां की शांति भंग हो रही है। आए दिन हत्याएं, चाकूबाजी की घटना, जुआ, सट्टा, सूदखोरी, मैच का सट्टा, गुंडागर्दी जैसे अपराध हो रहे हैं। इसके विरोध में भाजपा नगर मंडल इटारसी एसपी साहब गुरुकरण सिंह के नाम ज्ञापन सौंपेंगी।

पहले भी हो चुकी घटनाएं

पिछले दिनों इसी मार्ग पर एक कार सवार दंपति के साथ तीन बदमाशों ने जमकर मारपीट की थी। इस घटना को लेकर विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा थाने भी पहुंचे थे। उन्होंने शहर में बढ़ते अपराधों को लेकर खासी नाराजगी जताई थी( इसके बावजूद शहर में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। मध्यप्रदेश की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts