PlayBreaking News

Power Cut Alert!भोपाल के 35 से ज्यादा इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती, 3 से 6 घंटे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई

भोपाल के करीब 40 इलाकों में गुरुवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। मेंटेनेंस के चलते राजेंद्र नगर, सिंधी कॉलोनी, वैशाली नगर, बजरिया, जनता कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Follow on Google News
भोपाल के 35 से ज्यादा इलाकों में गुरुवार को बिजली कटौती, 3 से 6 घंटे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 40 इलाकों में गुरुवार को कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का काम किया जाएगा, जिसकी वजह से अलग-अलग क्षेत्रों में 3 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि जिन इलाकों में बिजली बंद रहेगी, वहां रहने वाले लोग अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

    बिजली कटौती का असर सिंधी कॉलोनी, आईईएस कॉलोनी, वंदना होम्स, इनायतपुर, करारिया, प्रेम नगर, राजेंद्र नगर, वैशाली नगर, जनता कॉलोनी, काजी कैम्प, बजरिया सहित कई बड़े इलाकों में देखने को मिलेगा।

    सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक

    प्रिया मोहल्ला, सिद्धी विनायक और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

    सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

    साधना इन्क्लेव, आईईएस कॉलोनी, निरुपम फेस-2, स्ट्रेलिंग, कुंजन फेस-1 और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

    सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

    अंशुल विहार, वंदना होम्स, विंडसर अर्रालिया, एलिजेंट, सुरक्षा एन्क्लेव, विंडसर पाम, इनायतपुर पंप हाउस, वाटिका हेरिटेज और आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

    Breaking News

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

    राजेंद्र नगर, करारिया, हरसिद्धी कैम्पस, द्वारका नगर, कृष्णा नगर, चांदबाड़ी, शिवशक्ति नगर, प्रेम नगर, विवेकानंद कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर, पन्ना नगर, वैशाली नगर और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

    इन क्षेत्रों में भी 10 से 4 बजे तक कटौती

    भैंसाखेड़ी, बैरागढ़ मंडी, सिंधी कॉलोनी, पुतलीघर, इस्लामी गेट, बजरिया, शाहजहांनाबाद और आसपास के क्षेत्रों में भी इसी समय बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

    दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक

    जनता कॉलोनी, सलीम चौक, ओल्ड सिंधी कॉलोनी, नगर निगम कॉलोनी, काजी कैम्प और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts