🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 40 इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक 4 से 6 घंटे की कटौती होगी। मालवीय नगर, हमीदिया रोड, रोहित नगर, गौतम नगर, नारियलखेड़ा, ई-5 सेक्टर और 10 नंबर मार्केट समेत कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
Follow on Google News
भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 40 इलाकों में मंगलवार को बिजली कटौती रहेगी। बिजली कंपनी इन क्षेत्रों में मेंटेनेंस का काम करेगी, जिसके चलते अलग-अलग समय पर करीब 4 से 6 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। बिजली कंपनी ने जिन इलाकों के लिए कटौती का शेड्यूल जारी किया है, वहां रहने वाले लोगों से अपील है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में परेशानी न हो।

सुबह 7 से 9 बजे तक इन इलाकों में कटौती

मालवीय नगर, शारदा अपॉर्टमेंट, जीवन सागर अपॉर्टमेंट, आंचल टॉवर और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक यहां असर

नेहरू रोड, बेलदारपुरा, ओल्ड सेफिया कॉलेज रोड, अलीगंज, जुमेराती, हमीदिया रोड, इब्राहिमगंज, सज्जाद कॉलोनी, दवा बाजार, बस स्टैंड, चेतन मार्केट और मलिक मार्केट समेत आसपास के इलाकों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती होगी।

Breaking News

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद

रोहित नगर फेस-2, स्प्रिंग, आकृति रिट्रीट, शुभालय विहार, पलकमती पार्क, कोटरा, बिजासन नगर, गौतम नगर, नारियलखेड़ा, पीपल चौराहा, प्रेम नगर और गणेश नगर समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक यहां रहेगी कटौती

अहिंसा विहार, वर्धमान ग्रीन सिटी, झील नगर, भवानी धाम फेस-2, भवानी कैंपस और गीत बंगला समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इसी समय ई-5 सेक्टर, गिरीश कुंज, बघीरा अपॉर्टमेंट और 10 नंबर मार्केट समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

जरूरी काम पहले निपटा लें

मेंटेनेंस के कारण बिजली सप्लाई बंद होने से घरों और दुकानों में बिजली से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं। ऐसे में लोग अपने जरूरी काम और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जुड़े काम बिजली कटौती शुरू होने से पहले निपटा लें।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

icon

Latest Posts