Power Cut Alert!भोपाल के 20 से ज्यादा इलाकों में आज बिजली कटौती, कहीं 2 तो कहीं 8 घंटे बंद रहेगी सप्लाई
भोपाल के करीब 20 इलाकों में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 2 से 8 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। गेहूंखेड़ा, बैरागढ़ चिचली, हर्षवर्धन नगर और दानिश हिल्स समेत कई क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। लोग अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

भोपाल के इन इलाकों में मंगलवार को गुल रहेगी बिजली
भोपाल में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के चलते करीब 20 इलाकों में 2 से 8 घंटे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। गेहूंखेड़ा, बैरागढ़ चिचली, हर्षवर्धन नगर और दानिश हिल्स जैसे कई बड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी।
बिजली कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
- गौतम नगर
- ई-7 सेक्टर
- नुपूर कुंज
- अमरावतखुर्द
- गिरनार कॉलोनी
- गिरनार हिल्स
- आसपास के इलाके
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक
- बैरागढ़ चिचली
- मीनाखेड़ी
- अमराई
- गेहूंखेड़ा
- आसपास के इलाके
सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक
- पंपापुर
- हर्षवर्धन नगर
- आसपास के इलाके
सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- रामेश्वरम एक्सटेंशन
- हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर
- गायत्री विहार
- पार्थ सारथी परिसर
- आसपास के इलाके
सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक
- दानिश हिल्स व्यू टाउनशिप
- दानिश हिल्स व्यू-3
- आसपास के इलाके
सलाह
यदि आप इन इलाकों में रहते हैं, तो मोबाइल, लैपटॉप और अन्य जरूरी उपकरण पहले से चार्ज कर लें और बिजली से जुड़े जरूरी काम समय रहते पूरा कर लें।











