पुलिस कंट्रोल रूम में रक्षाबंधन पर खास आयोजन, महापौर मालती राय सहित महिला पार्षदों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

भोपाल। महापौर मालती राय ने पुलिस जवानों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया और पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया। आयोजन के दौरान पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और अपनत्व का रिश्ता मजबूत करने का संदेश दिया गया।
पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र
रक्षाबंधन पर पुलिसकर्मियों की कलाई पर महापौर मालती राय ने रक्षासूत्र बांधकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बीजेपी की महिला पार्षदों और महिला समाजसेवियों ने भी पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिला जनप्रतिनिधियों ने पुलिसकर्मियों को मिठाई खिलाकर भाई होने का स्नेह जताया। पुलिसकर्मियों ने भी राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया।
'त्योहारों पर परिवार से दूर रहते हैं पुलिसकर्मी'
महापौर मालती राय ने कहा कि पुलिसकर्मी त्योहारों के दौरान भी अपने परिवार से दूर रहकर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाते हैं। रक्षाबंधन के दिन भी कई पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं। ऐसे में उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक छोटा सा प्रयास है। महापौर ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात शहरवासियों की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। उनके प्रति अपनापन और सम्मान जताना जरूरी है।
पुलिसकर्मियों ने महापौर और बहनों का जताया आभार
रक्षित निरीक्षक जय सिंह तोमर ने भी महापौर मालती राय और उनके साथी बहनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वैसे तो पुलिस जवान हरदम सुरक्षा में तैनात रहते हैं, लेकिन किसी भी पर्व में वह अपने घर नहीं जा पाते। ऐसे में महापौर जी ने इस क्षतिपूर्ति को दूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी भी बहनों की सुरक्षा का वचन देते हैं। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद लिया।
आयोजन से पुलिस और जनता के बीच मजबूत हुआ विश्वास
कंट्रोल रूम में हुए इस आयोजन के दौरान पुलिसकर्मियों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई। राखी बंधवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने बहनों का आशीर्वाद लिया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते के साथ पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और अपनत्व के रिश्ते को भी मजबूत करने का संदेश दिया। रक्षाबंधन के मौके पर पुलिसकर्मियों को राखी बांधने का यह आयोजन उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का माध्यम बना। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और आत्मीय नजर आया।




















