PlayBreaking News

भोपाल:पंडित खुशीलाल अस्पताल परिसर होगा और विकसित, पाथ-वे, ब्रिज और हर्बल गार्डन टूर की योजना

भोपाल के पंडित खुशीलाल अस्पताल परिसर में पाथ-वे और ब्रिज निर्माण की योजना बनाई गई। हर्बल गार्डन को स्कूल टूर के लिए खोला जाएगा और मेडिकल सुविधाओं के आधुनिकीकरण को मंजूरी दी गई।
Follow on Google News
पंडित खुशीलाल अस्पताल परिसर होगा और विकसित, पाथ-वे, ब्रिज और हर्बल गार्डन टूर की योजना
कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने पं. खुशीलाल शर्मा अस्पताल में ली बैठक

पंडित खुशीलाल चिकित्सा महाविद्यालय परिसर को और आधुनिक व सुविधाजनक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। कॉलेज भवन, गर्ल्स हॉस्टल, ऑडिटोरियम और हर्बल गार्डन को जोड़ने के लिए पाथ-वे और ब्रिज बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। भोपाल कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने इस पूरे प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

हर्बल गार्डन बनेगा शैक्षणिक टूर सेंटर

बैठक में निर्णय लिया गया कि Pandit Khushilal Hospital परिसर के Herbal Garden को स्कूली बच्चों के लिए खोला जाएगा ताकि वे औषधीय पौधों की जानकारी प्राप्त कर सकें। इसके लिए प्रति छात्र ₹10 शुल्क निर्धारित करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है। स्कूल अब अपने छात्रों को यहां शैक्षणिक टूर पर ला सकेंगे।

कॉलेज इंफ्रास्ट्रक्चर होगा अपग्रेड

बैठक में अस्पताल और पीजी भवन की मरम्मत कार्यों को समयसीमा में पूरा करने, लैब्स के आधुनिकीकरण और डिजिटल सिस्टम अपग्रेड करने की अनुमति दी गई। साथ ही सुपर स्पेशियलिटी विंग के लिए जरूरी दवाइयों की खरीद को भी मंजूरी मिली है।

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान: इसी महीने आएगा UCC, बोले- सभी के लिए होगा एक समान कानून

उपकरण और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

अस्पताल में डिजिटल एक्स-रे मशीन, अग्निशमन उपकरण और सभी लैब्स में CCTV कैमरे लगाने की योजना को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा हेल्थ कॉर्पोरेशन के माध्यम से जरूरी उपकरणों की खरीद भी की जाएगी। पीजी छात्रों के रिसर्च कार्यों को पेटेंट कराने पर भी जोर दिया गया। कमिश्नर ने छात्रों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: भोपाल: MP Waqf Board में गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति का विरोध प्रदर्शन, हिंदू संगठनों ने किया फैसले का स्वागत

होम्योपैथी और यूनानी कॉलेजों पर भी बैठक

इसी दौरान शासकीय होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा कॉलेजों की कार्यकारिणी बैठक भी हुई। इसमें मरीजों की सुविधा बढ़ाने, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी लैब अपग्रेड और कलर डॉप्लर मशीन जैसी सुविधाओं को मंजूरी दी गई।

बालिका छात्रावास और सुविधाओं पर जोर

आयुष परिसर में 200 बिस्तरीय बालिका छात्रावास निर्माण प्रक्रिया को भी गति देने के निर्देश दिए गए हैं ताकि छात्राओं को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सके। बैठक में डिप्टी सेक्रेटरी आयुष रंजना देवड़ा, संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Sumit Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts