Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल : बीड़ी पीने की आदत ने ली बुजुर्ग की जान, गैस बर्नर चालू कर भूला, अस्पताल में तोड़ा दम

भोपाल : बीड़ी पीने की आदत ने ली बुजुर्ग की जान, गैस बर्नर चालू कर भूला, अस्पताल में तोड़ा दम
भोपाल। टीला जमाल पुरा में बीड़ी पीने की आदत के चलते एक बुजूर्ग की जान चली गई। राजकुमार (60) को 15 फरवरी की रात को माचिस नहीं मिलने की वजह से गैस से बीड़ी जलने लगे थे। जिस वजह से वो बुरी तरह से झुलस गए। इसके बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां रविवार और सोमवार की दरमियानी रात 2 बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

बीड़ी पीने के शौक के चलते गंवाई जान

टीला जमालपुरा थाना के एएसआई बीआर सूर्यवंशी ने बताया कि बुजुर्ग राजकुमार को नींद नहीं आने की दिक्कत थी। उन्हें बीड़ी पीने का भी शौक था, उनके पास माचिस नहीं होने के कारण वह गैस से बीड़ी जलाने पहुंचे। वो गैस बर्नर को ऑन करके लाइटर ढूंढने लगे, जब तक उन्हें लाइटर मिला तब तक काफी गैस निकल चुकी थी। उन्होंने लाइटर से गैस जलाने का प्रयास किया, जिस कारण उनका शरीर आग से झुलस गया। घटना के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

धमाके से घर वालों की खुली नींद

इस अचानक से भड़की आग की वजह से राजकुमार को बचने का मौका ही नहीं मिला और वो बुरी तरह झुलस गए। राजकुमार के पांच बेटे है,  घटना के समय 2 बेटे अलग कमरे में सो रहे थे। धमाके होने के कारण उनकी नींद खुली। उन्होंने परिवार के बाकी लोगों को जगाया और पिता राजकुमार को अस्पताल ले गए, लेकिन बुरी तरह झुलस चुके राजकुमार को बचाया नहीं जा सका। ये भी पढ़ें- सैम पित्रोदा ने फिर दिया विवादित बयान, बोले- चीन भारत का दुश्मन नहीं; कांग्रेस ने किया किनारा, भाजपा ने बोला हमला
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...

Latest Posts