भोपाल नगर निगम की कार्रवाई : जहानुमा रिट्रीट समेत 10 मैरिज गार्डन पर तालाबंदी, अब तक 27 मैरिज गार्डन हो चुके हैं सील

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नगर निगम ने कई मैरिज गार्डन पर गुरुवार को कार्रवाई की। शहर के मशहूर जहांनुमा रिट्रीट रिसोर्ट समेत 10 मैरिज गार्डन पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। इससे पहले 17 गार्डन पर कार्रवाई हो चुकी है। बताया जा रहा है कि, यह सभी गार्डन अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे। अब तक कुल 27 मैरिज गार्डनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है।
https://twitter.com/psamachar1/status/1786249446482727051
जानकारी के मुताबिक, नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा ने गुरुवार (2 अप्रैल) को देर शाम यह कार्रवाई की। अवैध रूप से संचालित मैरिज गार्डनों के खिलाफ कार्रवाई में प्रेमपुरा स्थित जहानुमा रिट्रीट रिजोर्ट, भौरी स्थित संभाला रिजोर्ट, लालघाटी स्थित क्रीसेंट क्लब, रॉयल मैरिज गार्डन, टोर्टल आइलैंड, सिल्वर मैरिज गार्डन, संत हिरदाराम नगर स्थित सेवन ऑक्स, मोक्ष क्लब, सेकंड होम एवं मुस्कान मैरिज गार्डन पर तालाबंदी की गई।
निगमायुक्त के मुताबिक, नगरीय सीमा में संचालित मैरिज गार्डनों की जांच की जा रही है। जिनके पास अनुमति नहीं है, उन्हें पहले नोटिस देकर सूचित किया जाता है। इसके बाद भी अगर अनुमति नहीं लेते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।











