Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bhopal News :MP नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, आसपास स्थित बिल्डिंग्स तक पहुंचीं लपटें

भोपाल के एमपी नगर जोन-1 में ज्योति टॉकीज के पास रविवार सुबह ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए आसपास की बिल्डिंग्स तक पहुंच गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
MP नगर में ट्रांसफार्मर में लगी आग, आसपास स्थित बिल्डिंग्स तक पहुंचीं लपटें
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजधानी भोपाल के व्यस्त इलाके एमपी नगर में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ज्योति टॉकीज के पास आनंद नमकीन के करीब लगे एक ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। सुबह के समय लगी यह आग कुछ ही मिनटों में इतनी तेज हो गई कि आसपास मौजूद बिल्डिंग्स तक पहुंच गई।

    आग की लपटें और धुआं देखकर इलाके में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

    Twitter Post

     


    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    Latest Posts