Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जगह-जगह फहराया तिरंगा; निगम मुख्यालय में पहली बार हुआ ध्वजारोहण

भोपाल में स्वतंत्रता दिवस पर संभागायुक्त कार्यालय और कलेक्टोरेट समेत कई जगहों पर ध्वजारोहण हुआ। नगर निगम के नए मुख्यालय अटल भवन में पहली बार महापौर मालती राय ने तिरंगा फहराया।
भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की धूम, जगह-जगह फहराया तिरंगा; निगम मुख्यालय में पहली बार हुआ ध्वजारोहण
निगम मुख्यालय में पहली बार हुआ ध्वजारोहण

राजधानी भोपाल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। शहर के सरकारी कार्यालयों और प्रमुख संस्थानों में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। संभागायुक्त कार्यालय से लेकर कलेक्टोरेट और नगर निगम के अलग-अलग कार्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर कर्मवीर शर्मा ने राष्ट्र ध्वज फहराया, जबकि कलेक्टोरेट में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

निगम मुख्यालय ‘अटल भवन’ में पहली बार फहराया तिरंगा

इस स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल नगर निगम के लिए भी खास मौका रहा। लिंक रोड नंबर-2 स्थित नगर निगम मुख्यालय ‘अटल भवन’ में पहली बार राष्ट्र ध्वज फहराया गया। कुछ महीने पहले ही नगर निगम के सभी प्रमुख कार्यालयों को इस नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर निगम के अलग-अलग कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाता था। शनिवार को महापौर मालती राय ने निगम मुख्यालय अटल भवन में राष्ट्र ध्वज फहराया। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन भी मौजूद रहीं। ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया।

/img/116/1786783943047

ये भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम्’ को पूरा गाने से रोक रहे थे राहुल-सोनिया? BJP के आरोपों पर कांग्रेस ने दी सफाई, जयराम रमेश ने बताई वजह

/img/116/1786784195055

कलेक्टोरेट में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने ध्वजारोहण किया

माता मंदिर स्थित केंद्रीय कर्मशाला में भी हुआ आयोजन

नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने माता मंदिर स्थित निगम की केंद्रीय कर्मशाला में राष्ट्र ध्वज फहराया। यहां भी अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गौरतलब है कि निगम के कार्यालय नए मुख्यालय में शिफ्ट होने से पहले आईएसबीटी और माता मंदिर स्थित कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर मालती राय और निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी द्वारा ध्वजारोहण किया जाता था। इस बार नए निगम मुख्यालय में पहली बार तिरंगा फहराए जाने से कार्यक्रम को खास महत्व मिला। राजधानी में सरकारी कार्यालयों में हुए इन आयोजनों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल में देशभक्ति का माहौल नजर आया।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts