Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल:आयकर अफसरों को AI डिजिटल करेंसी और चाणक्य के अर्थशास्त्र की दी जा रही ट्रेनिंग, कई संस्थाओं से किया करार

आयकर अफसरों को अब भोपाल स्थित नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस के रीजनल कैंपस में न्यू आईटी एक्ट की बारीकियां सिखाने के साथ दैनिक कामकाज में आर्टीफिसिएल इंटेलीजेंस (एआई) के टिप्स भी दिए जा रहे हैं। एकेडमी ने अफसरों की ट्रेनिंग के लिए जीएसटी, मेनिट और नरोन्हा प्रशासन एकेडमी सहित अन्य कई संस्थानों से एक्सपर्ट्स के आदान-प्रदान का एमओयू भी कर लिया है।
आयकर अफसरों को AI डिजिटल करेंसी और चाणक्य के अर्थशास्त्र की दी जा रही ट्रेनिंग, कई संस्थाओं से किया करार

राजीव सोनी, भोपाल। आयकर अफसरों को भारतीय ज्ञान परंपरा के वित्तीय फॉर्मूले भी बताए जा रहे हैं। इंडिक नॉलेज ऑफ सिस्टम के तहत वेद-पुराण, उपनिषद और शास्त्रों में मौजूद प्रशासन-प्रबंधन और टेक्सेशन को भी आज के संदर्भ में समझाया जा रहा है। इसमें कौटिल्य(चाणक्य) के अर्थशास्त्र की प्रमुख बातें भी अफसरों को बताई जा रही है। मौजूदा संदर्भ में चाणक्य के कई वित्तीय फॉर्मूले आज भी प्रासंगिक साबित हो रहे हैं। 

ऐसे ढूंढ रहे ब्लैक मनी

आयकर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, टेक्नोलॉजी क्रांति के इस दौर में विभाग ने भी टैक्स चोरी रोकने के अलावा कालेधन को पकड़ने की अपनी तकनीक में जरूरी बदलाव कर लिए हैं। कारोबारी जगत में कच्चे-पक्के लेनदेन का हिसाब अब पहले जैसे खाते-बही में नहीं रहता। इसलिए नई तकनीक के जरिए कई तरह से एकाउंट्स संबंधी और इन्वेस्टीगेशन के टिप्स दिए जा रहे हैं। इसमें खासतौर पर डिजिटल लेनदेन, डिजिटल करेंसी और इंटरनेशनल टेक्सेशन के अलावा वर्चुअल डिजिटल असेट(वीडीए) आदि का ब्यौरा भी शामिल है। 

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026: देशभर में कल मॉक ड्रिल, 2.5 लाख पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

इन संस्थानों के विशषज्ञों की सेवाएं

आयकर एकेडमी ने अपने अफसरों और मिनिस्ट्रियल स्टाफ को ट्रेंड करने मेनिट, नरोन्हा प्रशासन एकेडमी, जीएसटी और सेंट्रल फारेंसिक साइंस लैबोरेटरी से भी ट्रेंनिंग संबंधी करार किया है। भोपाल के एनएलयूआई से पहले ही एमओयू हो चुका है। 

विशेषज्ञों का आदान-प्रदान

एनएडीटी के भोपाल रीजनल कैंपस में इंस्पेक्टर्स, अधिकारियों और मिनिस्ट्रियल स्टाफ की ट्रेनिंग पर विशेष फोकस है। मध्यप्रदेश स्थित विभिन्न संस्थानों की फैकल्टी के व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं। फैकल्टी - विशेषज्ञों के आदान-प्रदान प्रोग्राम के तहत आयकर के विशेषज्ञ भी इन संस्थानों में ट्रेनिंग देंगे। 

/img/118/1781886902732

अधिकारियों और स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही

एनएडीटी भोपाल के एडिशनल डायरेक्टर जनरल राजकुमार घोष ने बताया कि अधिकारियों और स्टाफ के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। जीएसटी सहित दूसरे संस्थानों से विशेषज्ञ यहां आ रहे हैं। हमारे अफसर अन्य संस्थानों में जाकर ट्रेनिंग दे रहे हैं।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts