Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एमपी में बदला मौसम का मिजाज:भोपाल में झमाझम बारिश, सीहोर में गिरे ओले

मध्य प्रदेश में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक तरफ तेज गर्मी लोगों को झुलसा रही है, तो दूसरी ओर कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)ने गुरुवार को भी 30 से ज्यादा जिलों में खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है, जिससे हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है।
भोपाल में झमाझम बारिश, सीहोर में गिरे ओले
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जहां एक ओर बारिश और आंधी का असर है, वहीं दूसरी ओर कई शहरों में गर्मी भी कम होने का नाम नहीं ले रही। नर्मदापुरम में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। खजुराहो, विदिशा और रतलाम जैसे शहरों में भी पारा  39 डिग्री सेल्सियस  के आसपास बना हुआ है। 

    देश में सक्रिय कई मौसम प्रणालियों का असर

    देश में सक्रिय कई मौसम प्रणालियों का असर अब मध्य प्रदेश पर साफ दिखाई दे रहा है। उत्तर भारत समेत करीब 11 राज्यों में मौसम अस्थिर बना हुआ है, जिसका सीधा असर प्रदेश के जिलों में देखने को मिल रहा है। पिछले दो दिनों से कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों से लेकर आम जनजीवन तक को प्रभावित किया है।

    कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि 

    बीते 24 घंटों में ग्वालियर, उज्जैन और राजगढ़ समेत कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। चिनोर इलाके में सबसे ज्यादा करीब एक इंच बारिश रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा डबरा, लहार, दतिया, भिंड, रीवा और सतना जैसे कई क्षेत्रों में भी बारिश हुई है। अचानक बदले मौसम से फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

    ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी 

    बता दें कि आईएमडी ने छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं नर्मदापुरम, बैतूल, जबलपुर और बालाघाट समेत कई जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ येलो अलर्ट है। इससे साफ है कि आने वाले घंटों में मौसम और बिगड़ सकता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts