Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भारी वर्षा से भोपाल के बाणगंगा क्षेत्र और निचली बस्तियों के घरों में भरा पानी, सिंधी कॉलोनी में सड़कें डूबी, देखें तस्वीरें-VIdeo

भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश से बाणगंगा समेत कई निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन गई। बाणगंगा बस्ती के कई घरों में 2 से 3 फीट तक पानी भरने से घरेलू सामान खराब हो गया, जबकि सिंधी कॉलोनी की मुख्य सड़क भी पानी में डूब गई। पिछले 72 घंटों की बारिश से अगस्त का सामान्य कोटा 33 सेमी पार होकर 44.8 सेमी पहुंच गया है।
भारी वर्षा से भोपाल के बाणगंगा क्षेत्र और निचली बस्तियों के घरों में भरा पानी, सिंधी कॉलोनी में सड़कें डूबी, देखें तस्वीरें-VIdeo
भोपाल। भारी बारिश के कारण राजधानी की सड़कें जलमग्न हो गईं।

भोपाल। राजधानी भोपाल को मंगलवार रात लगभग 8 बजे से हुई मूसलाधार बारिश ने निचली बस्तियों को जलमग्न कर दिया। न्यू मार्केट के पास स्थित बाणगंगा बस्ती वार्ड नंबर 25 में कई घरों में पानी भर गया। कई घरों में दो-तीन फीट तक पानी भर गया था। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। कई लोगों के घरों में नीचे रखा सामान खराब हो गया। देर रात तक लोग अपने घरों से पानी निकालत रहे।

/img/89/1786474066552
/img/89/1786474088371
पॉलीटेक्निक चौराहे पर जाम लग गया। 
/img/89/1786474104606बारिश के कारण ऑटो रिक्शॉ बंद हो गया।  

सिंधी कॉलोनी में सड़क पर पानी

यही हाल अन्य निचले क्षेत्रों का रहा। शहर के सिंधी कॉलोनी क्षेत्र में तो मुख्य सड़क पर भी पानी भर गया। शहर के द्वारका नगर, कृष्णा नगर इलाके में बारिश के दौरान बिजली गुल हो गई। फाल्ट होने के कारण घंटों तक अंधेरा रहा। 

/img/89/1786474151836

 72 घंटे की लगातार बारिश से अगस्त का कोटा फुल

राजधानी भोपाल में पिछले 72 घंटे से हो रही बारिश से अगस्त का कोटा तो पूरा हुआ ही, साथ ही 11.8 सेमी  अधिक बारिश भी हो गई। जबकि अगस्त माह का सामान्य कोटा 33 सेमी है, जबकि अब तक 44.8 सेमी बारिश हो चुकी है। अब तक पूरे सीजन में 766.9 सेमी बारिश दर्ज हो चुकी है। भोपाल में 24 घंटे के दौरान 4.3 सेमी बारिश दर्ज हुई।

अगले दो दिन जारी रहेगी बारिश

मौसम विभाग का कहना है अगले 2 दिन भोपाल में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया कि नार्थ ईस्ट में बने सिस्टम के कारण बारिश का दौर चल रहा है। गुरुवार के बाद बारिश में कमी आएगी। लेकिन अगले-तीन चार दिन बाद एक और नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। यानी एक और दौर बारिश का देखने मिल सकता है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts