Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल में DSP के साले को पुलिस ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने लगाया 10 हजार मांगने का आरोप, 2 आरक्षक सस्पेंड

भोपाल में DSP के साले को पुलिस ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, परिजनों ने लगाया 10 हजार मांगने का आरोप, 2 आरक्षक सस्पेंड
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में DSP के साले उदित की पुलिस की बर्बर पिटाई के बाद हुई संदिग्ध मौत ने हड़कंप मचा दिया है। आरोप है कि देर रात पार्टी कर रहे बीटेक के छात्र उदित को पुलिसकर्मियों ने न केवल सड़क पर बेरहमी से पीटा बल्कि कपड़े उतारकर लात-घूंसे मारे। यह पूरी बर्बरता सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। 

    सड़क पर मारपीट, अस्पताल में मौत

    बता दें कि, यह मामला गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ है। जब उदित दोस्तों के साथ देर रात पार्टी करने के बाद घर लौट रहा था। तब पुलिस ने उसे रोका और लात-घूंसे से पिटाई की। इस घटना के बाद बेहोश हुए उदित (VIT का छात्र) को उसके दोस्त पहले एक निजी अस्पताल और फिर एम्स ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्त अक्षत गार्गव ने बताया कि पिटाई के बाद कार में उदित ने सिर्फ AC चलाने और पानी देने को कहा, लेकिन रास्ते में उसने दो-तीन बार उल्टियां कीं। 

    Twitter Post

    दो आरक्षक निलंबित

    दोस्तों के मुताबिक, पुलिसकर्मियों ने छोड़ने के लिए उनसे 10 हजार रुपए की मांग भी की थी। पुलिस ने शुरुआत में युवक की मौत का कारण घबराहट के चलते अटैक बताया। लेकिन सीसीटीवी फुटेज सामने आने व परिजनों के आक्रोश के बाद दो आरक्षकों संतोष बामनिया और सौरभ आर्य को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।

    पांच डॉक्टरों का पैनल कर रहा PM

    जोन 2 डीसीपी विवेक सिंह के अनुसार पांच डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। उदित के बहनोई बालाघाट में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं। पिपलानी थाने और अस्पताल में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

    Latest Posts