PlayBreaking News

भोपाल में कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल, बीजेपी महिला मोर्चा का पीसीसी के सामने प्रदर्शन, बोरे लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं

Follow on Google News
भोपाल में कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल, बीजेपी महिला मोर्चा का पीसीसी के सामने प्रदर्शन, बोरे लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। राजगढ़ में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर द्वारा लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में शनिवार को भोपाल में बीजेपी महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं और लाड़ली बहनों ने हाथों में बोरे और तख्तियां लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की और पीसीसी कार्यालय की ओर मार्च निकाला। हालांकि पुलिस ने बीच रास्ते में बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया।

    महिलाओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे 

    प्रदर्शनकारियों ने रेड क्रॉस अस्पताल से पीसीसी दफ्तर तक मार्च शुरू किया। उनके हाथों में बोरे और तख्तियां थीं। कांग्रेस नेता के बयान से आक्रोशित महिलाएं कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ीं। जैसे ही भीड़ पीसीसी कार्यालय पहुंचने वाली थी, पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक दिया।

    Twitter Post

    बीजेपी महिला मोर्चा का आरोप

    प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सुषमा चौहान ने कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और गंदी राजनीति करती आई है। चौहान ने चुनौती देते हुए कहा-हम देखेंगे कि कांग्रेस के नेता लाड़ली बहनों को बोरियों में कैसे भरते हैं।

    क्या था विवादित बयान?

    दरअसल, कुछ दिन पहले राजगढ़ जिले में कांग्रेस नेता यशवंत गुर्जर ने सभा के दौरान लाड़ली बहनों को लेकर कहा था-“अबकी बार हम सब मिलकर जीतेंगे, लाड़ली बहनों को बोरियों में भर देंगे।” इस बयान के बाद से प्रदेशभर में विरोध शुरू हो गया।

    कांग्रेस नेता ने दी सफाई

    विवाद बढ़ने के बाद यशवंत गुर्जर ने बयान से पल्ला झाड़ते हुए सफाई दी। उन्होंने कहा कि वह लाड़ली बहनों का विरोध नहीं कर सकते, बल्कि खुद उनके समर्थन में हैं। गुर्जर ने दावा किया कि बोरियों में भरने वाली टिप्पणी उनके शब्द नहीं थे, बल्कि सभा में मौजूद एक बुजुर्ग ने ऐसा कहा था, जिसे उन्होंने मंच से दोहराया था।

    गुर्जर ने यह भी कहा कि लाड़ली बहनों की ही बदौलत वह जिला पंचायत सदस्य बने हैं और वह चाहते हैं कि उन्हें 3000 रुपए महीना मिलना चाहिए और जिनका नाम योजना से कट गया है, उन्हें दोबारा जोड़ा जाए।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts