PlayBreaking News

भितरवार में हादसा, हरसी नहर में डूबने से भाई-बहन की मौत, जानें पूरा मामला

Follow on Google News
भितरवार में हादसा, हरसी नहर में डूबने से भाई-बहन की मौत, जानें पूरा मामला
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ग्वालियर/भितरवार। हरसी डैम के पास उस समय दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब हरसी नहर में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। यह हादसा देर रात 11 से 12 बजे के बीच का बताया जा रहा है।

    रात में हादसा, सुबह मिली लाशें

    जानकारी के मुताबिक, दोनों बच्चे किसी तरह नहर में जा गिरे। रात के समय नहर में पानी का बहाव तेज था। इसके चलते दोनों गहरे पानी में डूब गए। बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात में नहर बंद होने के बाद जब सुबह पानी का स्तर कम हुआ तो दोनों के शव नहर में दिखाई दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

    Twitter Post

    हरसी डैम के पास हुई घटना

    दरअसल, यह हादसा हरसी डैम के नजदीक हुआ। मृतक भाई-बहन की पहचान और उनके परिवार की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts