महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री सारा अर्जुन- महाकाल के दरबार में टेका माथा, मांगा आशीर्वाद

Follow on Google News
 शामिल हुईं अभिनेत्री सारा अर्जुन- महाकाल के दरबार में टेका माथा, मांगा आशीर्वाद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उज्जैन।
    फिल्म ‘धुरंधर’ से पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार तड़के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ पिता राज अर्जुन और मां सान्या भी मौजूद रहीं।

    सारा अर्जुन पहली बार महाकाल मंदिर दर्शन के लिए आईं। सुबह करीब 4 बजे उन्होंने प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और लगभग दो घंटे तक पूरे भक्तिभाव के साथ आरती में शामिल रहीं। मंदिर परिसर “जय महाकाल” के जयकारों से गूंज उठा।

    नंदी के कान में कही मनोकामना
    आरती के बाद सारा ने नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी के कान में अपनी इच्छा व्यक्त की। इसके पश्चात उन्होंने गर्भगृह की देहरी से भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका पारंपरिक स्वागत भी किया गया।

     

    ‘महाकाल के दर्शन से मिला सुकून’
    दर्शन के बाद सारा अर्जुन ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें बेहद शांति और सुकून का अनुभव हुआ। उन्होंने बताया कि उन्होंने कोई विशेष मांग नहीं रखी, बल्कि सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही मंदिर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।

     

    कम उम्र में बनाई पहचान
    सारा अर्जुन ने बहुत कम उम्र में विज्ञापनों और फिल्मों के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म ‘धुरंधर’ से उन्हें खास पहचान मिली। वे हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा में भी सक्रिय हैं।

    Hemant Nagle
    By Hemant Nagle

    हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

    Bhopal
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts