PlayBreaking News

भारत-अफगान रिश्तों पर बड़ा बयान :अफगान मंत्री बोले- हमारा और भारत का DNA एक

अफगानिस्तान के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने भारत दौरे पर कहा कि भारत और अफगानिस्तान का DNA एक है। उन्होंने दोनों देशों के साझा इतिहास, संस्कृति और मजबूत रिश्तों की सराहना करते हुए कृषि, निवेश, सिंचाई और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में भारत से सहयोग बढ़ाने की अपील की।
Follow on Google News
अफगान मंत्री बोले- हमारा और भारत का DNA एक
अफगानिस्तान के कृषि मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने भारत दौरे पर कहा कि भारत और अफगानिस्तान का DNA एक है।

अफगानिस्तान के कृषि, सिंचाई और पशुपालन मंत्री मौलवी अताउल्लाह ओमारी ने अपने पहले भारत दौरे में दोनों देशों के रिश्तों को ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत बताया। उन्होंने कहा कि भारत आकर उन्हें अपने ही देश जैसा महसूस हुआ और दोनों देशों का डीएनए एक है। उनका यह बयान ऐसे समय आया है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।

पहले भारत दौरे में जताया अपनापन

नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के सहयोग से आयोजित इंडिया-अफगानिस्तान ट्रेड अपॉर्च्युनिटीज इंडस्ट्री इंटरैक्टिव सेशन में ओमारी ने कहा कि यह उनका पहला भारत दौरा है। यहां सरकार और लोगों से मिले सम्मान ने उन्हें प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि भारत पहुंचते ही उन्हें ऐसा लगा जैसे वे अपने ही देश और अपने ही लोगों के बीच हैं।

साझा इतिहास और संस्कृति का किया जिक्र

अफगान मंत्री ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान का रिश्ता केवल कूटनीतिक नहीं, बल्कि साझा इतिहास, संस्कृति और सभ्यता से जुड़ा है। इसी संदर्भ में उन्होंने कहा कि दोनों देशों का "डीएनए एक" है। उन्होंने भारत की मेहमाननवाजी की भी खुलकर सराहना की।

Breaking News

कृषि और निवेश में सहयोग की अपील

ओमारी ने कहा कि अफगानिस्तान की करीब 80 प्रतिशत आबादी कृषि, सिंचाई और पशुपालन पर निर्भर है। उन्होंने इन क्षेत्रों में आधुनिक तकनीक अपनाने की जरूरत बताते हुए भारतीय उद्योग जगत से निवेश, कृषि तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण, सिंचाई और क्षमता निर्माण में सहयोग का आग्रह किया।

बढ़ते तनाव के बीच अहम बयान

अफगान मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा विवाद, सुरक्षा मुद्दों और राजनीतिक मतभेदों को लेकर तनाव बना हुआ है। ऐसे माहौल में भारत के प्रति अफगानिस्तान का सकारात्मक रुख क्षेत्रीय कूटनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: PM Modi New Zealand Visit: 40 साल बाद न्यूजीलैंड पहुंचे PM मोदी, माओरी परंपरा से भव्य स्वागत, FTA पर किया बड़ा ऐलान

संयुक्त समिति की बैठक में भी बनी सहमति

नई दिल्ली में इसी सप्ताह भारत-अफगानिस्तान संयुक्त समिति की चौथी बैठक हुई। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने मानवीय सहायता, विकास परियोजनाओं, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, व्यापार, क्षमता निर्माण और आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts