PlayBreaking News

बैतूल : अनियंत्रित बोलेरो मंदिर की दीवार से टकराई, 2 की मौत, 4 घायल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो जिला जनसंपर्क कार्यालय में अनुबंधित थी और उसे मेंटेनेंस के लिए गैरेज ले जाया जा रहा था। हालांकि, विभाग के सहायक संचालक ने स्पष्ट किया है कि मृतक और घायल युवक कार्यालय से संबंधित नहीं थे।
Follow on Google News
 अनियंत्रित बोलेरो मंदिर की दीवार से टकराई, 2 की मौत, 4 घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सारणी स्टेट हाईवे पर गौठाना इलाके में रात करीब 11:15 बजे हुआ, जब एक बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित मन मंदिर लॉन की दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    दो युवकों की मौत

    इस हादसे में अर्जुन नगर निवासी 25 वर्षीय प्रफुल्ल अनिल ठोके और पुनीत ठाकरे की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ही अपने-अपने परिवारों के लिए अहम सहारा थे। प्रफुल्ल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था और पीओपी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मां का दो महीने पहले ही लंबी बीमारी के चलते निधन हुआ था, जिससे परिवार पहले ही सदमे में था।
    वहीं, पुनीत ठाकरे अपने परिवार का इकलौता बेटा था और एक पेट शॉप संचालित करता था। उसकी मां आंगनवाड़ी में सहायिका हैं और परिवार में एक बड़ी बहन भी है। इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है।

    यह भी पढ़ें: MP News : सोशल मीडिया पर एक्टिव कलेक्टरों की पोस्ट पर पब्लिक के फीडबैक, समस्याएं- जरूरी काम बता रहे यूजर्स

    4 लोग घायल, 2 की हालत गंभीर

    हादसे में पप्पू प्रजापति (23), राजू यादव (26), अभिषेक वडिवा (26) और 14 वर्षीय संगम राठौर घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी घायलों का भी इलाज जारी है।

    एयरबैग खुलने के बाद भी नहीं बची जान

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो के एयरबैग तक खुल गए और वाहन पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

    यह भी पढ़ें: MP News : अब EV खरीदना भी हो गया महंगा...4 फीसदी देना होगा रोड टैक्स  

    स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद की

    हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गाड़ी में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से राहत कार्य तेजी से हो सका।

    Featured News

    जनसंपर्क कार्यालय में अनुबंधित थी बोलेरो

     प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो जिला जनसंपर्क कार्यालय में अनुबंधित थी और उसे मेंटेनेंस के लिए गैरेज ले जाया जा रहा था। हालांकि, विभाग के सहायक संचालक ने स्पष्ट किया है कि मृतक और घायल युवक कार्यालय से संबंधित नहीं थे। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सावधानी की जरूरत को उजागर कर दिया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts