PlayBreaking News

Betul News :सांदीपनि विद्यालय के छात्रों के पास मिले 50 मोबाइल, सिगरेट और टॉय गन, पालकों को बुलाकर निगरानी रखने को कहा

बैतूल जिले के भीमपुर स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में औचक जांच के दौरान विद्यार्थियों के पास से करीब 50 मोबाइल फोन, सिगरेट, तंबाकू पाउच और एक टॉय गन बरामद हुई। विद्यालय प्रबंधन ने पालकों को बुलाकर अंतिम चेतावनी दी, शपथ-पत्र लिया और भविष्य में दोबारा ऐसी सामग्री मिलने पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।
Follow on Google News
सांदीपनि विद्यालय के छात्रों के पास मिले 50 मोबाइल, सिगरेट और टॉय गन, पालकों को बुलाकर निगरानी रखने को कहा
AI Generated

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आदिवासी बाहुल्य भीमपुर विकासखंड स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में शुक्रवार को औचक जांच के दौरान विद्यार्थियों के पास से करीब 50 मोबाइल फोन, सिगरेट, तंबाकू पाउच तथा एक टॉय गन बरामद कर जब्त की गई। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने संबंधित विद्यार्थियों के पालकों को बुलाकर उन्हें अंतिम चेतावनी दी। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार नियमित अनुशासन अभियान के तहत शिक्षकों ने विद्यार्थियों के बैग एवं अन्य सामग्री की जांच की। इस दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल फोन मिलने के साथ कुछ विद्यार्थियों के पास सिगरेट और तंबाकू पाउच भी पाए गए।

एक छात्र के पास मिली टॉय गन, तत्काल की गई जब्ती

जांच के दौरान एक छात्र के पास से खिलौना बंदूक (टॉय गन) भी बरामद हुई, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया। विद्यालय प्रबंधन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्यार्थियों के पालकों को स्कूल बुलाकर पूरी स्थिति से अवगत कराया। साथ ही उन्हें बच्चों की गतिविधियों पर नियमित निगरानी रखने और स्कूल के नियमों का पालन सुनिश्चित करने की सलाह दी गई। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि विद्यालय परिसर में मोबाइल फोन, तंबाकू उत्पाद तथा अन्य प्रतिबंधित सामग्री लाना नियमों के विरुद्ध है और इससे अध्ययन के साथ-साथ विद्यालय का अनुशासन भी प्रभावित होता है।

ये भी पढ़ें: Supreme Court: अब कोर्ट की रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर डाली तो होगी कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए सख्त निर्देश!

पालकों से लिया गया शपथ-पत्र

विद्यालय प्रशासन ने पालकों से शपथ-पत्र भी लिया, जिसमें भविष्य में विद्यार्थियों द्वारा ऐसी सामग्री स्कूल नहीं लाने तथा घर से उनकी निगरानी सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा गया कि भविष्य में दोबारा ऐसी सामग्री मिलने पर विद्यालय के नियमों के अनुसार सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों के हित में अनुशासन से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

नशामुक्त और सुरक्षित परिसर के लिए आगे भी चलेगा अभियान

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि विद्यार्थियों में अनुशासन बनाए रखने, सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने तथा नशामुक्त परिसर के उद्देश्य से इस प्रकार की औचक जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगी। साथ ही पालकों से बच्चों के मोबाइल उपयोग, उनकी दिनचर्या और मित्र मंडली पर विशेष ध्यान देने की अपील की गई। विद्यालय का कहना है कि अभिभावकों और शिक्षकों के संयुक्त प्रयास से ही बच्चों में अनुशासन, जिम्मेदारी और सकारात्मक शैक्षणिक माहौल विकसित किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: PM के ऐलान पर केजरीवाल का हमला : बोले- अगर सबूत नहीं तो Fast Track Court किसलिए?

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts