PlayBreaking News

उमरिया में आकाशीय बिजली का कहर,दो अलग-अलग हादसों में दो बच्चों की दर्दनाक मौत

उमरिया में आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों की मौत हो गई। एक हादसा सिंगरी गांव में और दूसरा चंदिया क्षेत्र में हुआ। बारिश के दौरान हुए इन दर्दनाक हादसों के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में पेड़ों और खुले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।
Follow on Google News
दो अलग-अलग हादसों में दो बच्चों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में शुक्रवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। जिले के अलग-अलग इलाकों में बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक हादसा मानपुर जनपद के सिंगरी गांव में हुआ, जबकि दूसरा चंदिया क्षेत्र में सामने आया। दोनों घटनाओं के बाद गांवों में शोक का माहौल है।

महुआ के पेड़ के पास खड़े बच्चे पर गिरी बिजली

जानकारी के मुताबिक, मानपुर जनपद के सिंगरी गांव में 13 वर्षीय राकेश तेज हवा और बारिश के दौरान महुआ के पेड़ के पास खड़ा था। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी और वह उसकी चपेट में आ गया। बिजली का जोरदार झटका लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।

आम के पेड़ के पास खेल रहा था प्रिंस

दूसरी घटना चंदिया क्षेत्र की है। यहां प्रिंस कुशवाहा अपने दोस्तों और दो भाइयों के साथ आम के पेड़ के पास खेल रहा था। बारिश शुरू होने पर उसके दोनों भाई घर लौट गए, लेकिन प्रिंस वहीं रुक गया। कुछ देर बाद आकाशीय बिजली गिरने से उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों घटनाओं की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Breaking News

लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे नहीं रुकने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि मौसम खराब होते ही सुरक्षित स्थान पर चले जाएं, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts